लाइव न्यूज़ :

पुलिस भर्ती में देरी पर वरुण गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा ओवर-एज हो गए लाखों उम्मीदवार-सड़क पर उतरेंगे तो कहलाएंगे उपद्रवी

By आजाद खान | Updated: October 29, 2022 15:26 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी के सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की हक की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस भर्ती में देरी को लेकर वरुण गांधी ने यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि भर्ती में देरी के कारण लाखों उम्मीदवार ओवर-एज हो गए है। वरुण गांधी ने यह भी कहा है कि यदि यही उम्मीदवार सड़क पर उतरेंगे तो उन्हें उपद्रवी कहा जाएगा।

लखनऊ: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के पक्ष में बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से उम्मीदवार यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे है, ऐसे में लाखों उम्मीदवार अब ओवर-एज भी हो गए है। लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हुई है।  

अपने ट्वीट के जरिए वरुण गांधी ने सरकार को सचेत भी किया और कहा कि यही उम्मीदवार जब अपनी बात को लेकर सड़कों पर उतरेंगे तो उन पर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप भी लग जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा है। वे इससे पहले कई मुद्दों पर भाजपा पर सवाल उठा चुके है। 

वरुण गांधी ने क्या ट्वीट किया है

यूपी पुलिस की भर्ती पर बोलते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा, "4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएँगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?"

गौरतलब है कि वह समस-समय पर देश-प्रदेश के मुद्दों को उठाते रहते है और अपनी ही सरकार के काम-काज पर सवाल खड़े करते है। इससे पहले उन्होंने सेना में अग्निवीर योजना, किसानों का मुद्दा समेत कई और मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते ही रहते है। 

PET की परीक्षा पर भी वरुण गांधी ने यूपी सरकार को घेरा है 

इससे पहले वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार PET की परीक्षा को भी लेकर घेरा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुंचना है। छात्रों की निरंतर मांग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते।"

टॅग्स :वरुण गांधीBJPउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो