लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जताया अभार, जानिए इसकी वजह

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2022 19:28 IST

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी का मुद्दा उठाने और ट्विटर पर उनके द्वारा साझा किए गए डेटा का उल्लेख करने के लिए ओवैसी को धन्यवाद दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी के मुद्दे को उठाने को लेकर ओवैसी का किया धन्यवादवरुण गांधी के अनुमान के मुताबिक सरकारी संस्थानों में 60 लाख पद खालीट्विटर पर ओवैसी के भाषण की वीडियो क्लिप को किया साझा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का आभार व्यक्त किया है। बीजेपी सांसद अपनी ही सरकार को कई मुद्दों पर कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। वे अक्सर पार्टी की नीति से हटकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाने को लेकर ओवैसी का धन्यवाद किया है। 

वरुण गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी का मुद्दा उठाने और ट्विटर पर उनके द्वारा साझा किए गए डेटा का उल्लेख करने के लिए ओवैसी को धन्यवाद दिया। वरुण गांधी के अनुमान के मुताबिक सरकारी संस्थानों में 60 लाख पद खाली हैं। 

उन्होंने अपने एक ट्वीट में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आँकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियाँ न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है, वहीं ‘सरकारी आँकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं। कहाँ गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना हर नौजवान का हक है!

ट्विटर पर ओवैसी के भाषण की वीडियो क्लिप को साझा करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा, बेरोज़गारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है और पूरे देश के नेताओं को इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए। बेरोज़गार नौजवानों को न्याय मिलना चाहिए,तभी देश शक्तिशाली बनेगा। मैं आभारी हूँ की रोजगार के ऊपर उठाए गए मेरे सवालों का ओवैसी जी ने अपने भाषण में ज़िक्र किया।

जिस वीडियो को वरुण गांधी ने शेयर किया है उसमें ओवैसी अपने भाषण में युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं देने को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने सरकार पर नौकरियों, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुख्यधारा के मुद्दों से युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक मुद्दों को आग लगाने का भी आरोप लगाया है। 

टॅग्स :वरुण गांधीअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप