लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने मोदी सरकार के बड़े प्रोजेक्ट नमामि गंगे पर उठाए सवाल, पूछा- 11 हजार करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2022 10:35 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को प्रदूषित गंगा नदी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए गंगा नदी को करोड़ों देशवासियों के अस्तित्व का आधार बताया और कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नदी प्रदूषित क्यों है?

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया।वीडियो में नदी किनारे कई सारी मछलियां मृत नजर आ रही हैं।वीडियो में प्लास्टिक भी नजर आ रही है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को गंगा नदी को लेकर सवाल किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें नदी किनारे कई सारी मछलियां मृत नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में प्लास्टिक भी नजर आ रही है। उन्होंने गंगा नदी को करोड़ों देशवासियों के अस्तित्व का आधार भी बताया। 

वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?" 

बता दें कि इससे पहले वरुण गांधी ने घरेलू फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी को लेकर सवाल किया था। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, "जब घरेलू फ्लाइट्स की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब तकनीकी खराबी की वजह से देशभर में लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं। गत 2 महीनों में ही 17 उड़ानें प्रभावित हुई जो बेहद चिंताजनक है।"

टॅग्स :वरुण गांधीनमामी गंगे परियोजना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

बिहारनमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरा रहने के कारण बिहार में गंगा नदी में अब भी गिराया जा रहा है गंदा पानी

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी यात्रा, कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल