लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है

By संदीप दाहिमा | Updated: August 2, 2025 14:46 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश में लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

Open in App

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश में लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इस धनराशि के जारी होने के साथ योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और कहा कि यह प्रधानमंत्री का वाराणसी का 51वां दौरा है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों ने जान गंवाई, उनके लिए मेरा दिल दुख से भर गया, मैंने मेरी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वादा किया था जो महादेव की कृपा से पूरा हुआ, मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं। देश की एकता ने चेतना जगाई जिससे ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनी। बाबा (महादेव) की कृपा से मां गंगा के साथ काशी में विकास की धारा निर्विघ्न रूप से बह रही है। जब 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि शुरु की गई थी तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विकास विरोधी समूह अफवाह फैला रहे थे, मोदी के विकास का मंत्र है जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी अधिक प्राथमिकता, ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत की ताकत देखी है। जो कोई भी भारत पर हमला करेगा, वह नर्क में भी नहीं जीवित रहेगा।

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह