लाइव न्यूज़ :

कोई भी सफाईकर्मियों का शोषण नहीं करेगा, जल्द ही खाते में आएंगे 16000-20000 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 18:05 IST

Varanasi: भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा, सनातन धर्म के भाग्य विधाता हैं। वह हम सभी के रोम-रोम और श्वांस-श्वांस में भगवान राम का वास कराने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि भी हैं

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने सफाईमित्रों पर पुष्पवर्षा भी की। त अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।स्वच्छताकर्मियों के बैंक खातों में सीधे 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे।उद्देश्य स्वच्छता के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना था।

Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार कहा कि कोई भी सफाईकर्मियों का शोषण नहीं कर पाएगा और जल्द ही उनके खाते में 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे। योगी सोमवार को यहां पिपलानी कटरा में “स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह” में शामिल हुए। उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया और स्वच्छता किट वितरित किया। योगी ने सफाईमित्रों पर पुष्पवर्षा भी की। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

योगी ने कहा, “भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा, सनातन धर्म के भाग्य विधाता हैं। वह हम सभी के रोम-रोम और श्वांस-श्वांस में भगवान राम का वास कराने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि भी हैं।” उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि दुनिया के पहले सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य को रचने वाले आदिकवि भी हैं। योगी ने कहा कि कुछ ही दिनों के अंदर स्वच्छताकर्मियों के बैंक खातों में सीधे 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

कोई उनका शोषण नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सफाईकर्मियों व स्वच्छता मित्रों को पांच लाख रुपये के आयुष्मान भारत कार्ड की स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रही ही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और उनका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना था।

उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश स्तर पर प्रयास करना चाहिए कि दीपावली पर हर स्वच्छता मित्र व सफाईकर्मी को मिष्ठान वितरित करें और हर गरीब के घर में भी दीप जले और दीपावली की मिठाई जरूर पहुंचे। योगी ने कहा, “यही समाज की समरसता है। हमारा काम जोड़ना है, तोड़ने के लिए सपा (समाजवादी पार्टी)- कांग्रेस पहले से बैठी है। हमें समाज को तोड़ने नहीं देना है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos