लाइव न्यूज़ :

Varanasi Lok Sabha Seat: '10 लाख वोट से हारेंगे मोदी', वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 24, 2024 17:56 IST

Varanasi Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद का चुनाव लड़ेंगे। यहां की जनता ने उन्हें दो बार भारी मतों से विजयी बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी से वाराणसी लोकसभा से दो बार चुनाव हारे हैं कांग्रेस के अजय राय कांग्रेस ने तीसरी बार पीएम मोदी के सामने उन्हें दिया टिकट अजय राय ने कहा पीएम मोदी 10 लाख वोट से हारेंगे

Varanasi Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद का चुनाव लड़ेंगे। यहां की जनता ने उन्हें दो बार भारी मतों से विजयी बनाया। वाराणसी को लेकर पीएम का प्रेम भी जगजाहिर है। बीते दिनों पहले बीजेपी ने जब लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर वाराणसी सीट से पीएम मोदी का नाम था। इस बार बीजेपी को उम्मीद है कि पीएम मोदी इस बार वाराणसी से 10 लाख वोट लेंगे।

वहीं, पीएम मोदी को इस सीट पर रोकने के लिए इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस नेता अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। राय रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं काशी से हूं। मैं यहां की एक-एक गली से वाकिफ हूं। मुझे काशी का एक एक आदमी जानता है। उनसे जब सवाल किया गया कि बीजेपी कह रही है कि पीएम मोदी इस बार 10 लाख वोट पाएंगे।

इस पर अजय राय ने कहा कि 10 लाख वोट से हारेंगे पीएम मोदी। या फिर 10 लाख वोट पाएंगे। यह तो आने वाला समय तय करेगा। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि अजय राय तीसरी बार पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ 2014 में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में पीएम मोदी की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए। यह वहीं साल था, जहां देश में मोदी लहर थी।

पीएम मोदी के खिलाफ इस साल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव लड़ा था। हालांकि, पीएम मोदी ने 3 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीता। साल 2019 में भी अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भी अजय राय बुरी तरह हारे। अब तीसरी बार वह पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए मैदान में हैं।

टॅग्स :वाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटनरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप