लाइव न्यूज़ :

वाराणसी जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने कोविड-19 के हालात की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 23:31 IST

Open in App

वाराणसी, पांच जून उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ कोविड-19 के रोकथाम एवं नगर विकास के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वह वाराणासी के प्रभारी मंत्री भी हैं।

बैठक में टंडन ने कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए समय रहते व्यवस्था करने और बच्चों के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाए गए हैं और दूसरी लहर में मरीजों का इलाज करने के जिए कुल 2950 बिस्तरों की व्यवस्था की गई।

अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में बच्चों के लिए 100 कोविड बिस्तर और 50 गैर कोविड बिस्तर की व्यवस्था की जा रही है। दीनदयाल अस्पताल में शिशुओं हेतु 64 बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं। सात अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र की व्यवस्था की गई है, जिसमें से चार संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं जबकि शेष तीन अगले 10-12 दिन में लग जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय के लिए दो ऑक्सीजन संयंत्र, श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में दो संयंत्र, ईएसआई में दो ऑक्सीजन संयंत्र आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सर सुंदरलाल अस्पताल के आपता सेवा विभाग और कैंसर अस्पताल के लिए अलग-अलग ऑक्सीजन संयंत्र लगेगा।

अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए अधिक पैसा वसूलने की 18 शिकायतें मिली हैं जिनपर कार्रवाई की जा रही है।

इस पर टंडन ने निर्देश दिया कि ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर