लाइव न्यूज़ :

Vanuatu PM on Lalit Modi: अब क्या करेंगे ललित मोदी?, वानुआतु पीएम नापत ने पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2025 12:08 IST

Vanuatu PM on Lalit Modi: वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देVanuatu PM on Lalit Modi: राजधानी पोर्ट विला है, जो इफेट द्वीप पर स्थित है। Vanuatu PM on Lalit Modi: मौजूदा नियमों के अनुसार इस पर कार्रवाई की जाएगी।Vanuatu PM on Lalit Modi: 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से लंदन में रह रहे हैं।

Vanuatu PM on Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और भगोड़े ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले भारतीय नागरिकता छोड़ वानुआतु की नागरिकता हासिल कर ली थी। लेकिन मोदी को बड़ा झटका लगा है। वानुआतु प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता रद्द कर दी है। नापत ने कथित तौर पर मोदी के वानुअतु पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश दिया है। सूत्रों से पता चलता है कि न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण ने अन्य द्वीप देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर इस फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय एजेंसियां ​​आईपीएल प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में ललित मोदी को भारत लाना चाहती है। उन्होंने 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से लंदन में रह रहे हैं। 7 मार्च को मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया, जिसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय (MEA) ने की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरेंडर का अनुरोध लंदन में भारतीय उच्चायोग को प्राप्त हुआ था और मौजूदा नियमों के अनुसार इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ाता रहेगा। वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है।

इसकी राजधानी पोर्ट विला है, जो इफेट द्वीप पर स्थित है। 83 द्वीपों (जिनमें से 65 पर लोग रहते हैं) से युक्त इस देश की अर्थव्यवस्था कृषि, पर्यटन, मछली पकड़ने और अपतटीय वित्तीय सेवाओं द्वारा संचालित है। वानुअतु निवेश द्वारा नागरिकता भी प्रदान करता है, जिससे विदेशियों को लगभग 1.5 मिलियन अमरीकी डालर के निर्धारित शुल्क पर नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।

नापत ने नागरिकता आयोग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व संस्थापक ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि ललित मोदी भगोड़ा है और अपने प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास कर रहा है। ललित मोदी ने सात मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट ‘सौंपने’ संबंधी अर्जी दी थी।

सूचना है कि उसने दक्षिण प्रशांत द्वीपराष्ट्र वानुआतू की नागरिकता हासिल कर ली है। उसने 2010 में भारत छोड़ दिशा था और माना जाता है कि वह लंदन में रह रहा है। वानुआतू गणराज्य की ओर से जारी एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में नापत के हवाले से कहा गया है, ‘‘मैंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हाल में हुए खुलासे के बाद नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललित मोदी को जारी वानुआतू का पासपोर्ट रद्द कर दे।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘ मुझे पिछले 24 घंटों में पता चला है कि इंटरपोल ने ललित मोदी पर अलर्ट नोटिस जारी करने के भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को न्यायिक साक्ष्यों के अभाव में दो बार खारिज कर दिया है। इस तरह का कोई भी अलर्ट मोदी के नागरिकता आवेदन को स्वतः ही खारिज कर देता।’’

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि "प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पासपोर्ट होना एक विशेषाधिकार है न कि अधिकार और आवेदकों को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास किसी भी वैध कारण में शामिल नहीं है, लेकिन हाल में प्रकाश में आए तथ्यों से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि ललित मोदी का इरादा यही था।’’

टॅग्स :ललित मोदीIPLन्यूज़ीलैंडNew Zealand
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: 103 रन के साथ नंबर-1 रघुवंशी, ऑरेंज कैप पर कब्जा, जानें किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?