लाइव न्यूज़ :

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 09:35 IST

वंदे भारत ट्रेन में कुरवाई स्टेशन के पास कोच नंबर 14 में बैटरी में चिंगारी से आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों की एक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेन के कोच में आग लगने के कारण सोमवार को हादसा हो गया। ट्रेन से वक्त रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाभोपाल से दिल्ली जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है और यात्री सुरक्षित निकलने के लिए ट्रेन से उतरने लगे।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह यह हादसा हुआ है जब ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के निजामुद्दीन की ओर रवाना हुई तो एक फैक्ट्री के कारण आग लग गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ और वक्त रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। 

कैसे हुई घटना? जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस के कुरवाई केथोरा स्टेशन पर एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों की एक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेलवे ने एक बयान में कहा कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझा दी।

ट्रेन में आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत के एक डिब्बे में आग लगी है जिससे उठता धुआं काफी दूर तक उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना के दृश्यों में एक डिब्बे में आग लग गई, जबकि कुछ लोगों को आग बुझाने की कोशिश करते देखा गया। अन्य दृश्यों में यात्रियों को कुरवाई केथोरा स्टेशन पर ट्रेन के बाहर इंतजार करते हुए दिखाया गया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। ट्रेन 7 घंटे और 30 मिनट में 701 किलोमीटर की दूरी तय करती है और शनिवार को छोड़कर सभी दिनों में चलती है। 

टॅग्स :Vande Bharatभोपालदिल्लीभारतीय रेलअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष