लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल वजुभाई वाला के पाले में कर्नाटक की सत्ता की चाबी, बीजेपी से है पुराना नाता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2018 16:30 IST

कांग्रेस ने जेडी(एस) को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है। शाम पांच बजे राज्यपाल से मिलेंगे दोनों पार्टियों के नेता। बीजेपी भी पेश कर सकती सरकार बनाने का दावा

Open in App

नई दिल्ली, 15 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आखिरी रुझान आने तक किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने जेडी(एस) को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है। यह गठबंधन भी सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में राज्यपाल की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। कर्नाटक की सत्ता की चाबी राज्यपाल वजुभाई वाला के पास पहुंच गई है। देखना दिलचस्प होगा कि वह पहले किसे सरकार बनाने का अवसर देते हैं?

Karnataka Result 2018 LIVE: सिद्धारमैया राज्यपाल आवास पहुँचे, कांग्रेस नेता जी परमेश्वरम को नहीं मिली एंट्री

गोवा और मणिपुर में राज्यपाल ने बदल दिया था खेल

गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 2017 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और बीजेपी के पास 13 सीटें थीं, लेकिन बीजेपी यहां पर दूसरे दलों के समर्थन से सरकार बनाने में सफल रही। वहीं, इसी साल हुए 60 सीटों वाले मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पास 21 सीटें थीं, लेकिन 20 सीटें लाने वाली एनपीपी ने यूडीपी (6 सीटें), पीडीएफ (4 सीटें), एचएसपीडीपी (2 सीटें) और बीजेपी (2 सीटें) के समर्थन से सरकार बना ली थी।

जेडीएस को समर्थन देने को तैयार है कांग्रेस, एचडी कुमारास्वामी को ऑफर किया मुख्यमंत्री पद

राज्यपाल वजुभाई वाला का बीजेपी से पुराना नाता

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला बीजेपी के पुराने नेता रहा है। वो 2012 से 2014 तक गुजरात विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केंद्र मोदी सरकार के बनने के बाद उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। गुजरात सरकार में वह 1997 से 2012 तक वजुभाई गुजरात सरकार में वित्त मंत्री रहे।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी ने जेडी(एस) को समर्थन और कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है। यूपीए मुखिया सोनिया गांधी ने जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी कुमारास्वामी से बात भी की है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को कर्नाटक भेज दिया था।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जनादेश हमारे खिलाफ है। हम सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकते। हम जेडी(एस) को समर्थन दे रहे हैं। सिद्धारमैया आज शाम 4 बजे राज्यपाल वाजुभाई वाला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर