लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 अस्पतालों में टीके की खुराक नहीं दी जा सकी: बीएमसी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 07:35 IST

मुंबई में कुल 120 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं इनमें से 49 का संचालन महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशहर के नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि टीकाकरण के लिए मंजूर 71 केंद्रों में से 25 पर टीके की खुराक नहीं दी जा सकी।विज्ञप्ति में कहा गया कि इन केद्रों पर हर दिन 40,000 से 50,000 लोगों को टीके की खुराकें दी जाती हैं।

मुंबईकोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी।

शहर के नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि टीकाकरण के लिए मंजूर 71 केंद्रों में से 25 पर टीके की खुराक नहीं दी जा सकी क्योंकि इन निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके उपलब्ध नहीं थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि बाकी केंद्रों पर टीके की खुराक दी गयी लेकिन केवल एक दिन के लिए ही टीके उपलब्ध हैं तथा निगम और टीके उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

मुंबई में कुल 120 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं इनमें से 49 का संचालन महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी कर रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इन केद्रों पर हर दिन 40,000 से 50,000 लोगों को टीके की खुराकें दी जाती हैं।

बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार जहां है वहां वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में भेजा जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र को कम वैक्सीन दिया जा रहा है।   

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की