लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Tunnel Rescue: 17 दिनों के बाद सुरक्षित बाहर आए मजदूरों से पीएम मोदी ने की बात, फोन के जरिए जाना हाल

By अंजली चौहान | Updated: November 29, 2023 09:00 IST

उत्तरकाशी में एक ढही सुरंग में दो सप्ताह से अधिक समय से फंसे मजदूरों को मंगलवार को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।

Open in App

नई दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। सरकार और आम जनता ने मजदूरों के बाहर आने के बाद राहत की सांस ली है।

इस बीच, पीएम मोदी ने ने श्रमिकों से टेलीफोन पर बातचीत की। रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद प्रधानमंत्री ने मजदूरों का हाल जाना। प्रधानमंत्री ने इससे पहले श्रमिकों को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "उत्तरकाशी में हमारे भाइयों के बचाव अभियान की सफलता हर किसी को भावुक कर रही है। मैं सुरंग में फंसे हुए दोस्तों से कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी के अच्छे और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

पीएम ने आगे कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद हमारे ये दोस्त अब अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इस चुनौतीपूर्ण समय में इन सभी परिवारों ने जिस धैर्य और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

गौरतलब है कि बचाए गए मजदूरों की देखभाल के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों वाला एक अस्पताल तैयार किया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी अस्पतालों के साथ-साथ एम्स, ऋषिकेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

चेस्ट विशेषज्ञों सहित 15 डॉक्टरों की एक टीम को साइट पर तैनात किया गया था। पीटीआई के मुताबिक, मौके पर 12 एंबुलेंस स्टैंडबाय पर थीं और 40 का बेड़ा तैयार रखने की योजना थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तराखण्डUttarkashiमोदी सरकारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं