लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand tunnel collapse: "आवाजाही में बाधा डालने वाले स्टील को हटाया गया, रेस्क्यू हुआ आसान", PM के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: November 23, 2023 10:56 IST

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को लेकर चल रहे रेस्कयू पर प्रधान मंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार, भास्कर खुल्बे ने कहा कि 45 मीटर के निशान से 6 मीटर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कल रात ड्रिलिंग के दौरान एक लोहे की धातु आ गई थी, जिसके कारण काम रोक दिया गया था। हमें उम्मीद है कि आगे हमारे रास्ते में और कोई रुकावट नहीं होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा हम लक्ष्य के करीबबीती रात लोहे की धातु के आ जाने से काम में रुकावट हुई थीउन्होंने आगे कहा कि आगे कोई रुकावट नहीं होगी, काम जारी है

नई दिल्ली: उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को लेकर चल रहे रेस्कयू पर प्रधान मंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार, भास्कर खुल्बे ने कहा, "आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाइप के अंदर की मुक्त आवाजाही में बाधा डालने वाला पूरा स्टील अब हटा लिया गया है।" 

उन्होंने आगे कहा कि 45 मीटर के निशान से 6 मीटर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कल रात ड्रिलिंग के दौरान एक लोहे की धातु आ गई थी, जिसके कारण काम रोक दिया गया था। हमें उम्मीद है कि आगे हमारे रास्ते में और कोई रुकावट नहीं होगी।"

अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट ने कहा..अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम एकदम मुख्य द्वार पर हैं और हम उस पर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें मालूम है कि फंसे हुए लोग दूसरी तरफ हैं। मैं एक बार देखने जा रहा हूं और देखिए आगे क्या होता है।  

वहीं, एसपी अर्पण यदुवंशी ने भी कहा, "हमारी रेस्कयू पूरा होने के बाद योजना तैयार है। हम श्रमिकों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से ले जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें संभव उपचार प्रदान किया जा रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा और फिर यदि आवश्यक हुआ तो ऋषिकेश ले जाया जाएगा।"  

पिछले एक हफ्ते से बचाव कार्य जारी है, क्योंकि टनल में 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। अब बचाव कार्य को लेकर बताया जा रहा है कि अब काम अपने अंतिम चरण में है। वहीं, 45 गहराई में पहुंचने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग का काम निरंतर जारी है।  

टॅग्स :Uttarkashiएनडीआरएफपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर