लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: जान पर खेलकर भारी बर्फबारी में फंसे बुजुर्ग श्रद्धालु को एसडीआरएफ की टीम ने बचाया, रेस्क्यू का दुर्लभ वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 13:18 IST

बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम को यह खबर मिली थी कि श्रीकेदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ 03 से 04 किमी आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास एक श्रद्धालु भारी बर्फबारी में फंस गया है। ऐसे में टीम ने अपनी जान पर खेलकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी हुई थी। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम को एक श्रद्धालु के फंसे होने की खबर सामने आई थी। ऐसे में टीम ने अपने जान पर खेल कर श्रद्धालु की जान बचाई है।

देहरादून:  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी में फंसे एक श्रद्धालु को एसडीआरएफ की टीम द्वारा बचाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसडीआरएफ की टीम को एक श्रद्धालु को बर्फ की चादर पर से खींचते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी हुई थी जिसमें एसडीआरएफ की टीम को एक श्रद्धालु के फंसे होने की खबर मिली थी। 

ऐसे में मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने बुजुर्ग श्रद्धालु को वहां से निकाला और सुरक्षित स्थान पहुंचाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एसडीआरएफ की टीम को बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान ले जाते हुए देखा जा सकता है। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि एसडीआरएफ की टीम एक बुजुर्ग श्रद्धालु को सुरक्षित स्थान ले जा रहे है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम को श्रीकेदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ 03 से 04 किमी आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास एक श्रद्धालु के फंसे होने की खबर मिली थी। ऐसे में सूचना के आधार पर टीम तत्काल से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी और करीब चार किलोमीटर चलने के बाद वे उक्त श्रद्धालु तक पहुंच पाए थे। 

श्रद्धालु को सुरक्षित लाया गया केदारनाथ

जानकारी के अनुसार, टीम ने रद्धालु का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित केदारनाथ लाया गया। ऐसे में उसकी हालत को देख उसे तत्काल रूप से  विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि थोड़ी भी अगर देरी होती तो इससे श्रद्धालु की जान पर असर पड़ सकता था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धालु की पहचान सचिन गुप्ता के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के वृंदावन का रहने वाला है। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी जान बचाने के लिए श्रद्धालु ने टीम का आभार भी व्यक्त किया है। 

 

टॅग्स :उत्तराखण्डवायरल वीडियोSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों