लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटा, काली नदी में आई बाढ़, एक की मौत, 30 घर तबाह

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2022 13:23 IST

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर राहत कार्य में लगी हुई हैं। काली नदी में आई बाढ़ से भारत और नेपाल दोनों के गांवों में नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपिथौरागढ़ जिले में आधी रात को भारत और नेपाल सीमा के करीब बादल फटने की घटना हुई। बादल फटने के बाद भारत के निकट बहने वाली काली नदी में बाढ़ आ गई।बाढ़ में कई घर बह गए हैं और कुछ घर बुरी तरह प्रभावित हो गए।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आधी रात को भारत और नेपाल सीमा के करीब बादल फटने की घटना में एक महिला की मौत हो गई और लगभग 30 घर नष्ट हो गए। बादल फटने के बाद भारत के निकट बहने वाली काली नदी में बाढ़ आ गई। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आशीष चौहान ने बताया कि बादल फटने की घटना में लगभग 30 घर नष्ट हो गए हैं और एक महिला की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धारचूला में कल रात काली नदी में आई बाढ़ से धारचूला और उसके आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। कई घर बह गए हैं और कुछ घर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। आज सुबह नदी में तेज बहाव के कारण एक इमारत भी ढह गई और पानी में डूब गई।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर राहत कार्य में लगी हुई हैं। काली नदी में आई बाढ़ से भारत और नेपाल दोनों के गांवों में नुकसान हुआ है। इससे पहले 20 अगस्त को देहरादून में बादल फटने की एक ऐसी ही घटना का गहरा असर हुआ था। उस वक्तभारी जल प्रवाह के कारण विभिन्न सड़कों को काफी नुकसान हुआ था।

एसडीआरएफ देहरादून के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा, "हमें विभिन्न परिसरों में पानी घुसने और कई इलाकों में सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ राहत और बचाव और बहाली अभियान चला रहे हैं।" 

टॅग्स :उत्तराखण्डPithoragarh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए