लाइव न्यूज़ :

भाई के शव को कंधों पर लादकर भटका रहा युवक, अस्पताल ने स्ट्रेचर और एंबुलेंस देने से किया मना

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 4, 2018 14:35 IST

बिजनौर जिले के धामपुर में फलों की ठेली लगाने वाले पंकज का छोटा भाई सोनू हलवाई की दुकान में काम करता था। वह फेफड़ों में इंफेक्शन की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

Open in App

देहरादून, 4 मईः उत्तराखंड सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की एक तस्वीर उस समय देखने को मिली जब स्ट्रेचर और एंबुलेंस न मिलने के बाद युवक ने अपने मृतक भाई का शव कंधे पर ढोया। इस घटना से इंसानियत शर्मसार हो गई और जिस किसी ने भी देखा वह हैरान रह गया। हालांकि मामला सामने आने के बाद सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह स्वतः संज्ञा लिया है। 

खबरों के अनुसार, बिजनौर जिले के धामपुर में फलों की ठेली लगाने वाले पंकज का छोटा भाई सोनू हलवाई की दुकान में काम करता था। वह फेफड़ों में इंफेक्शन की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसे देहरादून के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से भर्ती कराया गया था, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद मृतक के भाई ने शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस की मांग की, जिस पर उसने एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए पांच हजार रुपए की मांग रखी।

रुपए नहीं होने की वजह से अस्पताल प्रशासन बिना स्ट्रेचर के शव उठाने के लिए कह दिया। हालांकि परिजन बार-बार स्ट्रेचर की मांग करते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एक भी नहीं सुनी। इसके बाद मृतक का भाई शव कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल से रोड तक लेकर आया और मुक्तिधाम तक ले गया।

इस मामले पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीन पर तानाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य सचिव को रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। 

इधर, बताया जा रहा है कि तंगी से जूझ रहे परिवार के पास मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी मदद की, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हो सका।

टॅग्स :उत्तराखंड समाचारमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतहम तुच्छ लाभ की खातिर क्यों कुर्बान बड़े हित करते हैं ?

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारतUttarakhand: रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा में हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील