लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, 11 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

By अभिषेक पारीक | Updated: July 4, 2021 21:38 IST

वरिष्ठ भाजपा विधायकों की नाराजगी दूर करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। एक दिन पहले ही उन्हें विधानमंडल की बैठक में दल का नेता चुना गया था।उनके मुख्यमंत्री बनने से राज्य के कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। 

देहरादूनः वरिष्ठ भाजपा विधायकों की नाराजगी दूर करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के शपथ लेने के बाद 11 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से कुछ शनिवार से नाराज चल रहे थे। धामी राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री बने हैं। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से विधायक 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के राज्य की उन्नति व समृद्धि की दिशा में काम करने की कामना की। धामी के शपथ लेने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “श्री पुष्कर धामी और आज शपथ लेने वाले अन्य सभी लोगों को बधाई। उत्तराखंड की प्रगति व समृद्धि की दिशा में काम करने वाली इस टीम को शुभकामनाएं।” 

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। नड्डा ने एक ट्वीट में विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश और धामी के नेतृत्व में राज्य विकास और प्रगति का नया मुकाम हासिल करेगा। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी धामी को बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धामी राज्य के विकास को नयी ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नये मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिन भर रूठे विधायकों को मनाने की कवायद चलती रही जिसमें धामी खुद सतपाल महाराज के यहां डालनवाला स्थित आवास पर जाकर मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर समय रहते मना लिया। माना जा रहा था कि महाराज शनिवार को हुए फैसले के बाद से नाराज चल रहे थे। हालांकि, महाराज ने अपनी नाराजगी को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 

पुराने चेहरों को बरकरार रखा

पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ उनके यहां यमुना कॉलोनी स्थित आवास में कुछ अन्य विधायकों की नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे रहे जिससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए। शपथ लेने के बाद संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर धामी ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने उल्टा सवाल दागते हुए कहा, ’आपको यहां कोई नाराज दिखा क्या ?’ तय समय से 10 मिनट देर से आरंभ हुए समारोह में धामी के साथ शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल में सभी पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है और इसमें एकमात्र परिवर्तन यही किया गया है कि सभी मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा दिया गया है। धामी मंत्रिमंडल में कोई भी राज्य मंत्री नहीं है। 

सतपाल महाराज नंबर दो पर 

त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल की तरह सतपाल महाराज को पुष्कर मंत्रिमंडल में भी नंबर दो पर रख गया है। अन्य मंत्रियों में डा. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी और धनसिंह रावत शामिल हैं। धामी मंत्रिमंडल में रेखा आर्य, धनसिंह रावत और यतीश्वरानंद का कद बढाया गया है। पिछले मंत्रिमंडल में ये राज्य मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कई विधायकों और अधिकारियों के अलावा धामी की मां बिश्ना देवी और पत्नी गीता धामी सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच