लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः सीएम धामी के पास गृह, कानून सहित 23 विभाग, सतपाल महाराज को PWD, देखें यहां लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 22:00 IST

गणेश जोशी को कृषि और कृषि कल्याण दिया गया है। धनसिंह रावत को शिक्षा दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसुबोध उनियाल को वन और रेखा आर्य को महिला और बाल विकास दिया गया है।सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास को पशु पालन और समाज कल्याण दिया गया है।धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएस के पास गृह, कानून सहित 23 विभाग हैं। सतपाल महाराज को PWD और पंचायत दिया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को वित्त मंत्रालय दिया गया है।

गणेश जोशी को कृषि और कृषि कल्याण दिया गया है। धनसिंह रावत को शिक्षा दिया गया है। सुबोध उनियाल को वन और रेखा आर्य को महिला और बाल विकास दिया गया है। नए चेहरे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास को पशु पालन और समाज कल्याण दिया गया है।

धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। धामी मंत्रिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ​सहित तीन नए चेहरों को भी जगह दी गयी थी। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले दो अन्य हैं। सौरभ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।

उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को घोषित परिणामों में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार