लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Board 10th/12th Results 2018: आज खत्म हो जाएगा यूके बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्रों का इंतजार, ubse.uk.gov.in पर घोषित होंगे नतीजे

By धीरज पाल | Updated: May 26, 2018 08:01 IST

Uttarakhand UBSE Board 10th & 12th Results 2018: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड (UBSE) आज 26 मई को एक साथ उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट २०१८ और उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट २०१८ की घोषणा करेगी। ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है यहां से नतीजे आसानी से देखें जा सकते हैं।

Open in App

नैनीताल, 26 मई: कई दिनों से रिजल्ट (UBSE Results 2018) का इंतजार कर रहे उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड (UBSE) के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। क्योंकि आज यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। इस साल यूके बोर्ड ने पूरे राज्य में 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए 1,300 से अधिक परीक्षा केंद्र मुहैया कराया था। यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट (UK 10th Result 2018) और यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट (UK 12th Result 2018) आज एक साथ जारी होंगे। बता दें कि बोर्ड के अधिकारी सुबह 11 बजे प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन करेंगे। प्रेस कॉंफ्रेंस में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के  टॉप किए गए छात्रों की सूची जारी करेगा। उसके बाद छात्र अपने यूके बोर्ड रिजल्ट 2018 (UK Board Results 2018) की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in पर जाकर यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे देख सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश उत्तरांचल बोर्ड के नाम से जाना जाता है। इस बोर्ड का मुख्यालय रामनगर (नैनीताल ) में स्थित है। यूके बोर्ड के छात्रों को बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड हर साल 10वीं और 12वीं के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षाओं का आयोजन करता है। पिछले साल की यूके बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 23 मई 2017 को जारी किए थे। इस साल उत्तरांचल नैनीताल बोर्ड ने हाईस्कूल  की परीक्षाएं  6 मार्च से शुरू हुई जो 24 मार्च तक आयोजित चलीं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 मार्च, 2018 से शुरू हुई जो 24 मार्च  को खत्म हो गई। इस साल परीक्षा केंद्रों पर यूके बोर्ड ने कड़े पहरे डाल रखें थे। ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके।

इन आसान तरीकों से देखे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे (Uttrakhand Board Results 2018)

1. स्टूडेंस बोर्ड की वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर जाएं। 2. यहां यूके बोर्ड रिजल्ट 2018 की लिंक पर क्लिक करें (Uttarakhand UBSE Board Results 2018)  3. उसके बाद छात्र (Uttarakhand UBSE Board 10th Results 2018/Uttaranchal UBSE Board High School Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें। 4. रोल नंबर और नाम दर्ज करें और सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।  5. कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। 6. उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Uttrakhand Board Result 2018 - UBSE Result 2018 / UK Results 2018) को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें। 

SMS से ऐसे प्राप्त करें यूके बोर्ड 10वीं के नतीजे-

यदि छात्र यूके बोर्ड 10वीं के नतीजे SMS द्वारा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UK10ROLLNUMBER और  56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। 

SMS से ऐसे प्राप्त करें यूके बोर्ड 12वीं के नतीजे-

यदि छात्र यूके बोर्ड 12वीं के नतीजे SMS द्वारा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UK12ROLLNUMBER और  56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील