लाइव न्यूज़ :

देश में 'पहली बार' गायों के लिए एंबुलेंस सेवा, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार शुरू करने जा रही है योजना

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2021 08:10 IST

उत्तर प्रदेश में गायों के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत दिसंबर में की जा सकती है। डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में गंभीर रूप से बीमार गायों के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की जाएगी।डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की है। एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक सहित दो सहयोगी भी मौजूद होंगे, दिसंबर में 8 जिलों में शुरुआत।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार बहुत जल्द गंभीर रूप से बीमार गायों के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करने जा रही है। डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को इसकी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के लिए 515 एंबुलेंस तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो संभवत: देश में ये पहली बार होगा जब गायों के लिए एंबुलेस की व्यवस्था होगी।

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा में पत्रकारों से कहा, '112 आपातकालीन सेवा नंबर के जैसे ही नई सेवा गंभीर रूप से बीमार गायों के त्वरित उपचार में काम आएगी।'

मंत्री के मुताबिक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक सहित दो सहयोगी भी मौजूद होंगे। सेवा की मांग पर वे उचित स्थान पर 15 से 20 मिनट के अंदर पहुंच जाएंगे। यह योजना दिसंबर तक शुरू हो जाएगी। लखनऊ में एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि मुफ्त उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य और भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के विकल्प से राज्य में नस्ल सुधार कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा।

मथुरा समेत 8 जिलों में शुरू होगी योजना

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने साथ ही कहा कि भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक राज्य में वस्तुतः एक क्रांति की तरह साबित होगा क्योंकि इससे वे गाय भी ज्यादा दूध देने में सक्षम होंगे, जो दूध नहीं दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि इससे आवारा पशुओं की समस्या का भी समाधान हो सकेगा क्योंकि गोपालक प्रतिदिन कम से कम 20 लीटर दूध प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में वे पशुओं को ऐसे ही छोड़ने से परहेज करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मथुरा समेत राज्य के आठ जिलों में पहले शुरू होगी।

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार योगी आदित्यनाथ सरकार ने आवारा पशुओं को रखने के लिए गौशालाओं को फंड दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य की पिछली किसी सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार