लाइव न्यूज़ :

बारिश होने के लिए गोरखपुर में हुई अनोखी शादी, बड़े ही धूमधाम के साथ मेंढक ने किया मेंढकी से विवाह, देखें फोटो

By आजाद खान | Updated: July 20, 2022 09:07 IST

आपको बता दें कि यूपी में अभी तक केवल 30 फीसदी ही बारिश हुई है वहीं अभी भी 70 फीसदी बारिश होनी बाकी है। ऐसे में वहां के लोग बारिश नहीं के कारण काफी परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोरखपुर में एक मेंढक और मेंढकी की बड़े ही धूमधाम से शादी हुई है। इस शादी को पूरे रीति रिवाज से कराई गई है। वहीं इसमें इलाके के लोगों के साथ महिलाएं भी शामिल हुई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार को एक मेंढक और मेंढकी की शादी हुई है। यह शादी भगवान इन्द्र को खुश करने के लिए की गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है, इस कारण वहां के लोग बहुत परेशान है। ऐसे में वे मेंढक और मेंढकी की शादी कर भगवान को खुश करने में लगे हैं ताकि वहां बारिश हो। आपको बता दें कि यह शादी आम शादियों की तरह ही हुई है जिसमें पूरे वैदिक मंत्रोचारण हुआ है और मेहमानों के तौर पर इलाके के महिलाएं भी शामिल हुई है। 

क्यों हुई है यह शादी

बताया जा रहा है कि इलाके में यह मान्यता है कि इस तरीके से मेंढक और मेंढकी की शादी कराने से भगवान इन्द्र खुश होते है और इसके बाद बारिश होती है। ऐसे में इस पुराने टोटके के अनुसार, मंगलवार को कालीबाड़ी मंदिर में मेंढक और मेंढकी की शादी करवाई गई जिसमें मेहमान के तौर पर कई और लोग भी शामिल हुए है। 

शादी में शामिल हुए महिलानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण वे बहुत परेशान है। इस कारण ट्यूबेल सूख रहे हैं जिससे किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। इस दौरान महिलाओं ने इंद्र देवता को खुश करने के लिए पूजा पाठ भी की है। यही नहीं पिपराइच सहित कई और गांवों में भी बारिश होने के लिए पूजा पाठ किया गया है। 

इस पर क्या बोले विश्व हिंदू परिषद के नेता 

विश्व हिंदू परिषद के नेता राधेश्याम ने न्यूज 18 को बताया कि पूर्वांचल में 15 जून से बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। इससे वे काफी परेशान है और इसलिए वे भगवान इंद्र को खुश करने के लिए आज मेंढक और मेंढकी की शादी करा रहे है। उन्होंने बताया कि इस टोटके से बारिश होती है और उन्हें उम्मीद है कि इलाके में जल्द ही बारिश भी होगी। 

इस शादी को कराने वाले रधाकान्त वर्मा ने बताया कि यह रिवाज काफी खास और जरूरी भी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शादी हो गई है और ऐसे में अब उन्हें यह उम्मीद है कि यहां जल्द ही बारिश होगी। 

क्या है बारिश के हालात

इस साल अभी तक यूपी में सही से बारिश नहीं हुई है। राज्य में सामान्य रूप से जहां 265 मिमी बारिश होनी थी वहीं अभी तक केवल 79 मिमी ही बारिश हुई है। यह आंकड़े यह बताते है कि बारिश अभी केवल 30 फीसदी ही हुई है और अभी भी 70 फीसदी बाकी है। ऐसे में गोरखपुर की अगर बात करे तो यहां पर अभी तक 12 मिमी भी बारिश नहीं हुई है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरमानसूनमेंढकवेडिंगविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो