लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बदायूं में पांच साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, कन्नौज में पिता ने किया बेटी से बलात्कार

By भाषा | Updated: October 7, 2020 16:24 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि हजरतपुर थाना इलाके के एक गांव में पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी उसके पिता का चचेरा भाई उसे एक खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद बच्ची को आरोपी गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया।उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूंः बदायूं जिले में हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची से उसके चाचा ने बलात्कार किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि हजरतपुर थाना इलाके के एक गांव में पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी उसके पिता का चचेरा भाई उसे एक खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची को आरोपी गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कन्नौज में पिता ने ही बेटी के साथ किया कथित दुष्कर्म, गिरफ्तार

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पिता द्वारा शराब के नशे में अपनी ही बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बुआ के साथ सदर कोतवाली पहुंची पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर कोतवाली के कुसुमखोर चांदापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी का आरोप है कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में लेटी थी,तभी शराब के नशे में उसके पिता कमरे में पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया।

चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पिता फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी बुआ के साथ कोतवाली पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बाद में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज कराई है,आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा