लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अफसरों का तबादला, लखीमपुर खीरी और गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिला शामिल, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 18:45 IST

गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ दीक्षित को कासगंज के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है।संजय कुमार को इटावा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा को सुमन के स्थान पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है। सूची के मुताबिक, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त सौरभ दीक्षित को कासगंज के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। वह बीबीटीजीएस मूर्ति का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह, गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह दीपक भूकर का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के तौर पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, संजय कुमार को इटावा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

सत्यजीत कुमार गुप्ता को संत कबीर नगर, केशव कुमार को बलरामपुर, प्राची सिंह को श्रावस्ती, विनोद कुमार को मैनपुरी तथा इराज राजा को जालौन में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक सुनीति और जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो