लाइव न्यूज़ :

अगले एक से दो घंटे में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 18, 2018 12:01 IST

Uttar Pradesh Weather Forecast Update: मौसम विभाग ने अगले एक से दो घंटों के भीतर पश्चिमि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Open in App

लखनऊ, 18 जून। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि अगले एक से दो घंटे में यहां तेज आंधी-तूफान आ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश की भी चेतावनी जारी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  मौसम विभाग ने अगले एक से दो घंटों के भीतर पश्चिमि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में अगले तीन घंटों में धूल भरी आंधी-तूफान का अलर्ट, बारिश की संभावना

लखनऊ स्थित भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि, सुल्‍तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर नगर सहित आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है।इससे पहले बीते शनिवार को भी मौसम विभाग ने सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और इनके आसपास के इलाकों में आंधी तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी के कुछ हिस्‍सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी की भी संभावनाएं बन रही हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत, 28 घायल

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इससे यूपी के कुछ हिस्‍से में लोगों को गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल