लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू, सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 से शाम 10 बजे तक आवाजाही की अनुमति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2021 17:51 IST

अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया।सामाजिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइटर का उपयोग करना होगा।वर्तमान में प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 505 रह गई है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में कोविड -19 की स्थिति में सुधार को ध्यान में रखते हुए दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के दो दिवसीय साप्ताहिक बंद में आंशिक छूट दी।

यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश के अवस्थी ने कहा कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से शाम 10 बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति है। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइटर का उपयोग करना होगा। रविवार लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले आज गृह विभाग से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पेश करने को कहा था। जुलाई में सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसमें बाजारों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति दी गई थी, जबकि शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंद के दिन थे।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने एक बयान में बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जनपद यह जनपद आज कोविड मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक परीक्षण हो रहे हैं।

विगत 24 घंटे में हुई दो लाख 39 हजार 909 जांच में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 505 रह गई है।

बयान के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा छठी से आठवीं तक की कक्षाओं में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए तथा स्थिति का आकलन करते हुए इन विद्यालयों में एक सितंबर से पठन-पाठन शुरू किया जा सकता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथलखनऊकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो