लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा के परिणाम जल्द, पहली बार ‘डिजिलॉकर’ पर डिजिटल ‘मार्कशीट’ देखेंगे छात्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 19:07 IST

Uttar Pradesh Secondary Education Council: यूपी बोर्ड ने इस साल 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं आयोजित कीं।

Open in App
ठळक मुद्देUttar Pradesh Secondary Education Council: कुल 25,56,992 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है।Uttar Pradesh Secondary Education Council: 25,77,733 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।Uttar Pradesh Secondary Education Council: प्रमाण पत्र न तो फटेंगे और न ही पानी का असर होगा।

प्रयागराजःउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगी और छात्र पहली बार ‘डिजिलॉकर’ पर अपनी डिजिटल ‘मार्कशीट’ प्राप्त कर पाएंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकार दी। यूपीएमएससी को यूपी बोर्ड भी कहा जाता है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पीटीआई को बताया, " बोर्ड आने वाले दिनों में हाई स्कूल (10वीं कक्षा) और इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।" उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं के लिए ‘डिजिलॉकर’ पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिंह ने कहा कि मार्कशीट पर डिजिटल रूप से सत्यापित हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि मार्कशीट की भौतिक प्रतियां भी पहले की तरह स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएंगी। सिंह ने कहा, "डिजिलॉकर पर मार्कशीट उपलब्ध होने से छात्रों को अब स्कूलों से उन्हें लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए डिजिटल मार्कशीट का उपयोग कर सकेंगे।"

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए हाई स्कूल के छात्रों को डिजिलॉकर पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इंटरमीडिएट के छात्रों को अपनी डिजिटल मार्कशीट पाने के लिए अपना रोल नंबर और मां का नाम डालना होगा। यूपी बोर्ड सचिव ने यह भी कहा कि भौतिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र न तो फटेंगे और न ही पानी का उनपर कोई असर होगा।

जिससे वे अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होंगी। यूपी बोर्ड ने इस साल 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं आयोजित कीं। कुल 25,56,992 छात्रों ने हाईस्कूल जबकि 25,77,733 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। 

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए