लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: ईद के परिधान में बच्चों को तैयार होने के लिए कहने पर स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 07:36 IST

प्रयागराज में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के जोनल प्रभारी लालमणि तिवारी की शिकायत पर ये मामला दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज।विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के जोनल प्रभारी लालमणि तिवारी द्वारा दर्ज कराया गया मामला।प्रिंसिपल ने बच्चों को ईद के परिधान पहनने और 20 सेकेंड का वीडियो बनाने को कहा था।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। प्रिंसिपल ने कथित तौर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को 'ईद के परिधान' पहनने और 20 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करने के लिए कहा था। बच्चों को ये स्कूल एक्टिविटी के तौर पर करने को कहा गया था।  

स्कूल प्रशासन ने प्रिंसिपल बुशरा मुस्तफा (47) का बचाव किया है और कहा है कि ऐसे ही आयोजन हिंदू त्योहार जैसे दिवाली, दशहरा सहित स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी किए जाते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसिपल के खिलाफ कीडगंज पुलिस स्टेशन में विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के जोनल प्रभारी लालमणि तिवारी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद ये मामला दर्ज किया गया है। मुस्तफा पर आईपीसी की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुस्तफा झांसी थाना क्षेत्र के हवेलिया इलाके में स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त न्याय नगर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य हैं। स्कूल में 1,200 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा, 'हम यह पता लगाने के लिए प्रिंसिपल का बयान दर्ज कर रहे हैं कि क्या उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या भड़काने का था या नहीं। उन्होंने कहा है कि समानता बनाने के लिए ऐसा किया ताकि सभी धर्मों के छात्र एक-दूसरे के धर्मों के बारे में जान सकें। प्राथमिकी बुधवार को दर्ज की गई और आगे की जांच जारी है।'

लालमणि तिवारी की ओर की गई शिकायत में कहा गया है, 'यह आपको सूचित करने के लिए है कि न्याय नगर पब्लिक स्कूल के छात्रों को एक संदेश भेजा गया था। मैसेज में लिखा था, 'छात्रों को ईद टोपी के साथ सलवार कुर्ता (लड़कों), दुपट्टा के साथ सलवार कुर्ता (लड़कियों) के ड्रेस में ईद  मुबारक कहते हुए 20 सेकेंड का एक छोटा वीडियो बनाना होगा। मैसेज ट्रेंड करने के बाद इस मैसेज को पढ़ने वाले दूसरे धर्मों के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। मेरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची... स्कूल की प्रिंसिपल बुशरा मुस्तफा एक मुस्लिम महिला हैं, जिनकी सांप्रदायिक सोच है और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है।'

दूसरी ओर न्याय नगर पब्लिक स्कूल की सचिव सुचित्रा वर्मा ने कहा कि शिकायत 'कुछ लोगों द्वारा एक साजिश के तहत दर्ज की गई थी, जो पास के एक स्कूल में काम करते हैं, और जो हमारे प्रिंसिपल के अच्छे काम से ईर्ष्या करते हैं और जिसने स्कूल के लिए अच्छे परिणाम दिए हैं।'

उन्होंने कहा, 'प्रिंसिपल एक धर्मनिरपेक्ष सोच वाली हैं.. घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। पड़ोस में एक और स्कूल है जो ऐसी ही एक्टिविटि करता है। मुझे लगता है कि कुछ लोग हैं जिन्होंने प्रिंसिपल को नीचा दिखाने के लिए ये सब किया क्योंकि उनका रिकॉर्ड शानदार है।'

सुचित्रा वर्मा के अनुसार, 'स्कूल में हम छात्रों को एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका देने के लिए सभी धर्मों के त्योहार मनाते हैं। उन्होंने नर्सरी और प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रों के लिए ईद की एक्टिविटि का आयोजन किया। उन्होंने ईद पर सजे-धजे छात्रों की तस्वीरें मांगी थीं और तस्वीरें स्कूल की वेबसाइट पर डाली जाती। उन्होंने किसी भी छात्र को नमाज़ अदा करने या किसी धार्मिक प्रथा का पालन करने के लिए नहीं कहा था। हम दिवाली और दशहरा के लिए इसी तरह की गतिविधियाँ करते हैं जहाँ छात्र भगवान राम और हनुमान और अन्य हिंदू देवी-देवताओं के रूप में तैयार होते हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?