लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अब छड़ी नहीं चाभी होगा सुभासपा का चुनाव चिन्ह, ओपी राजभर ने बदला पार्टी की यूपी इकाई का अध्यक्ष

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 12, 2024 20:21 IST

लखनऊ के रवीन्द्रालय सभागार में हुई सुभासपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसले लिए गए। इस बैठक में ओम प्रकाश राजभर को सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाने की औपचारिकता भी निभाई गई।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजनीति तेजी उभरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह छड़ी को बदलकर चाभी रखने का फैसला किया है। उनका कहना है कि बीते लोकसभा चुनाव में छड़ी चुनाव चिन्ह की वजह से उनके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि के उम्मीदवार का चुनाव हाकी था। इस कारण से सुभासपा को मिलने वाले वोट भ्रम वश दूसरे उम्मीदवार को मिल गए। पार्टी को इस तरफ का नुकसान फिर से ना उठाना पड़े इसके लिए सुभासपा का चुनाव चिन्ह बदलने का फैसला किया गया है। इसके साथ ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदलते हुए अब प्रेमचंद कश्यप को सुभासपा की यूपी इकाई का अध्यक्ष बनाया है। 

पार्टी संगठन का होगा विस्तार

लखनऊ के रवीन्द्रालय सभागार में हुई सुभासपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसले लिए गए। इस बैठक में ओम प्रकाश राजभर को सुभासपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाने की औपचारिकता भी निभाई गई। इसी के बाद ओम प्रकाश राजभर जो यूपी की राजनीति में ओपी राजभर के नाम से विख्यात हैं ने पार्टी संगठन को विस्तार देने के लिए अपनी योजना को सामने रखा। जिस तरह उन्होंने यूपी में पार्टी संगठन को चार भागों में बांटने का ऐलान किया, जिसके तहत अब पार्टी के प्रदेश संगठन में चार मंडल अध्यक्ष और एक प्रदेश अध्यक्ष होगा।

जिन पार्टी नेताओं को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला ओपी राजभर ने लिए उनका भी नाम उन्होंने घोषित किया, इसके साथ ही उन्होंने विस्तार से पार्टी के चुनाव चिन्ह को बदले जाने की वजह पार्टी नेताओं को बताई। पार्टी की इस बैठक में ओपी राजभर के पुत्र अरविंद राजभर को पार्टी का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और कोषाध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया गया। इसके अलावा अरुण राजभर को पार्टी राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता तथा  25 जिलों के जिला अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर का कहना है कि पार्टी के सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन का राज्य में विस्तार करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। राजभर समाज के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं ओपी राजभर। इसी वजह से पीएम मोदी ने उन्हें फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया था। बीते विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव मिलकर चुनाव लड़ा था और छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वर्तमान में ओपी राजभर कैबिनेट मंत्री है योगी सरकार में।  

इन्हें बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

पूर्वांचल – प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर एमएलसी मध्यांचल- प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप बलरामपुर निवासीपश्चिमांचल-प्रदेश सुजीत बंजारा मुज़फ़्फ़रनगर निवासीपश्चिमांचल युवा मंच  प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप बनेबुंदेलखंड-जालौन निवासी संगठन प्रभारी कालूराम प्रजापति बनाया गया

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारतUP Road Accident: ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 3 नेपाली यात्रियों की मौत; 24 गंभीर रूप से झुलसे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील