लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराएं, बसपा सुप्रीमो मायावती की मांग

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 10, 2023 18:56 IST

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मायावती ने निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराये जाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराये जाने की मांग कीइसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निकाय चुनावों में आरक्षण नियमों की अनदेखी करने का आरोप भी लगायाबसपा सुप्रीमो ने कहा- भाजपा के इशारे पर निकाय चुनावों में सीटों का आरक्षण किया गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा होने के चंद घटे बाद सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मायावती ने निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराये जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निकाय चुनावों में आरक्षण नियमों की अनदेखी कराए जाने का आरोप भी लगाया और कहा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर निकाय चुनावों में सीटों का आरक्षण किया गया है।

इससे दलित समाज का नुकसान होगा। मायावती का यह कथन योगी सरकार को हैरानी में डालने वाला रहा। इसी क्रम में मायावती ने यह ऐलान भी किया कि माफिया अतीक अहमद के परिवार के किसी सदस्य को प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ने के लिए कोई आफ़र नहीं दिया गया है।

पहले यह चर्चा थी कि बसपा ने प्रयागराज से माफिया अतीक अहमद के परिवार को फिर से मेयर का चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जिसके चलते अब माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। अतीक के परिवार में अशरफ की पत्नी जैनब ही ऐसी सदस्य है, जिस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। अतीक की बीवी शाइस्ता और अतीत की बहन आयशा नूर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

अतीक गुजरात की साबरमती जेल में और उसका भाई अशरफ अभी यूपी के बरेली जेल में बंद है। इस वजह से ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि बसपा अशरफ की पत्नी को मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है, जैसे कुछ साल पहले मायावती ने माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह को बनारस स्थानीय निकाय चुनाव में एमएलसी के लिए बसपा का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस तरफ ही अटकलों पर विराम लगा दिया।

मायावती ने कहा कि प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आने के बाद उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के किसी भी सदस्य को मेयर का टिकट देगी।

सपा की मांग से सहमत दिखी मायावती 

अतीक के प्रकरण से पार्टी को पूरी तरह से बाहर निकालते हुए मायावती ने निकाय चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलेट पेपर से कराए जाने और सीटों का आरक्षण में नियमों की अनदेखी किए जाने का जो आरोप लगाया है, वह योगी सरकार के लिए अप्रिय है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव भी ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराएं जाने की मांग पहले ही कर चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार पर ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी कराये जाने का आरोप भी गत 5 अप्रैल को लगाया था। अब सपा और बसपा के इन दो मुद्दो पर योगी सरकार को घेरना राजनीतिक रूप में महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। बीते लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब मायावती सपा मुखिया के विचारों से सहमत होती नजर आयी हैं।

ऐसे में अब यह चर्चा होने लगी है कि इस मामले में सपा और बसपा के एकजुट होकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे या अलग -अलग रहते हुए जनता के बीच जाएँगे? यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस