लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री उदयभान सिंह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, पीजीआई में भर्ती

By भाषा | Updated: August 19, 2020 20:26 IST

उदयभान सिंह आगरा के फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है ।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले सभी विधायको को कोविड-19 की जांच कराने को कहा गया थाइसी जांच के दौरान राज्य मंत्री संक्रमित पाये गये थे ।

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह बुधवार को कोविड 19 संक्रमित पाये गये । उन्हें बुधवार दोपहर बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमान ने 'भाषा' को बताया कि ''मंत्री को दोपहर बाद भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है ।''

उदयभान सिंह आगरा के फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है । सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार से विधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले सभी विधायको को कोविड-19 की जांच कराने को कहा गया था । इसी जांच के दौरान राज्य मंत्री संक्रमित पाये गये थे । इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग संकमित पाये गये थे । उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया । इससे पहले प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल के दो मंत्री कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की हाल ही में कोविड-19 से मौत हो गयी। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को शुरू होगा । 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार