लाइव न्यूज़ :

यूपी में पिता ने बेटी के साथ जबरन किया बलात्कार, अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने पर किया मजबूर, 28 गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 15:42 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने ही बलात्कार किया और पैसों के लिए अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर किया । इस घटना में कई बड़े लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तारपैसों के लिए अन्य लोगों से भी संबंध बनाने को कहता था लड़की ने शिकायत में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष का नाम भी लिया है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के ललितपुर जिले में 11वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया है । पीड़िता के पिता, समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष और बसपा जिलाध्यक्ष इन 28 आरोपियों में शामिल हैं ।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पहली बार उसके साथ बलात्कार किया जब वह कक्षा 6 में पढ़ रही थी, तब से उसके पिता ने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया ।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता अन्य लोगों को "व्यावसायिक उद्देश्यों" के लिए बुलाते थे । उसने कहा कि उसे इन लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया था ।

अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके तीन छोटे भाइयों, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, बसपा उपाध्यक्ष नीरज तिवारी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों पर बलात्कार का आरोप लगाया है । पीड़िता ने कहा कि उसके पिता ने भी धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी मां को जान से मार देगा ।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 376 डी, 323, 328, 506, 120 बी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है । ललितपुर एएसपी गिरिजेश कुमार ने कहा, "बीती रात 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । लड़की नाबालिग है और उसका एक भाई भी है । सभी बयानों और दी गई जानकारी की पुष्टि की जा रही है ।"

एएसपी गिरिजेश कुमार ने कहा, "लड़की का बयान दर्ज किया जा रहा है । एक मेडिकल जांच की जाएगी । सभी प्रकार से मामले की जांच की जाएगी क्योंकि मामला बहुत संवेदनशील है । जैसे ही नए सबूत सामने आएंगे, हम अपनी जांच पूरी लगन से करेंगे ।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशLalitpurरेपक्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा