लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषदः पांच सीटों पर 30 जनवरी को मतदान, निर्वाचन की अधिसूचना जारी, जानें मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 20:06 IST

निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन की अधिसूचना पांच जनवरी को जारी होगी। नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किया जाएगा जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान तीस जनवरी को होगा तथा मतगणना दो फरवरी को होगी।उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीटें हैं।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिये चुनाव की घोषणा बृहस्पतिवार को की गयी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिये चुनाव की घोषणा बृहस्पतिवार को की गयी और इसके लिए 30 जनवरी को मतदान कराया जायेगा। निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद की पांच सीटों के लिये कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

इन सीटों में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनके निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन की अधिसूचना पांच जनवरी को जारी होगी। नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किया जाएगा जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकते हैं। मतदान तीस जनवरी को होगा तथा मतगणना दो फरवरी को होगी।

बयान के मुताबिक जिन सदस्यों का नामांकन 12 फरवरी को समाप्त हो रहा हैं, उनमें गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरुण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सीटें हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPचुनाव आयोगसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा