लाइव न्यूज़ :

Hathras horror: विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, येचुरी ने सरकार पर बोला हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2020 19:12 IST

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी. राजा भी उसमें शिरकत करने पहुंचे। येचुरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा किया।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस रेप मामले को लेकर पूरे देश के लोग गुस्से में है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर तमाम संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया है।घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसीलिए मैं आपके बीच आई हूं, जब मैंने सुना की आपके समाज, वाल्मीकि समाज ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी है।

नई दिल्ली/लखनऊः हाथरस कांड को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ाने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया गया। जंतर-मंतर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी सहित कई दल के नेता पहुंचे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी भाग लिए। 

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हाथरस की घटना पर केंद्र और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी, उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया पार्टी के अधिनायकवादी चेहरे को प्रदर्शित करता है। इस घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, महिलाओं पर अपराधों के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। हाथरस रेप मामले को लेकर पूरे देश के लोग गुस्से में है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर तमाम संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया है।

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी. राजा भी उसमें शिरकत करने पहुंचे। येचुरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसीलिए मैं आपके बीच आई हूं, जब मैंने सुना की आपके समाज, वाल्मीकि समाज ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी है। मैं इसीलिए यहां आई कि आपको और उनके परिवार को कभी महसूस नहीं होने देना चाहिए कि वे अकेले हैं, हम सभी से आग्रह करते हैं, अपनी आवाज़ उठाओ। 

जो इस लड़की के साथ हुआ, जो उसके परिवार के साथ हो रहा है, उन पर अन्याय पर अन्याय हो रहा है। इसके खिलाफ इस देश की एक-एक महिला और एक-एक पुरुष की आवाज़ उठनी चाहिए। जो भी उस लड़की के साथ किया गया उसको झेलते हुए भी सरकार की कोई मदद नहीं मिली।

हाथरस गैंगरेप मामले पर प्रदर्शन के लिए इंडिया पर एकत्रित होने के लिए आग्रह किया था

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी हाथरस गैंगरेप मामले पर प्रदर्शन के लिए इंडिया पर एकत्रित होने के लिए आग्रह किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को वहां भीड़ पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी कर दिया था। इसके बाद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि आंदोलन को 3 किमी दूर जंतर मंतर में स्थानांतरित कर दिया गया। प्रदर्शन पहले इंडिया गेट पर होना था, बाद में इसे जंतर मंतर शिफ्ट कर दिया गया। भीम आर्मी के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की जंतर-मंतर पर शामिल होने की उम्मीद है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा हाथरस के सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता के लिए यहां शुक्रवार को वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और कहा कि इस लड़की को न्याय दिलाने के लिए सभी आवाज उठाएं। प्रार्थना सभा में प्रियंका के अलावा पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि वाल्मीकि समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है तो मैंने यहां आने का निर्णय किया। मैं इसलिए यहां आई कि आपके समाज और उस परिवार को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वो अकेले हैं। आज उस परिवार के खिलाफ जो हो रहा है उसके विरुद्ध हम लड़ेंगे। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि अपनी आवाज उठाइए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की एक एक महिला सरकार पर नैतिक दबाव डाले। हमारी बहन के साथ न्याय होना चाहिए।’’

लड़की का रात के समय और कथित तौर पर परिवार की मर्जी के बिना अंतिम संस्कार करने का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ हमारे देश की ये परंपरा नहीं है कि उसका परिवार उसकी चिता को आग नहीं दे पाए।’’ इस प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम...’ भी गाया। इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया था। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हाथरस के जिलाधिकारी के मकान के सामने अज्ञात लोगों ने कचरा डाला

उत्तर प्रदेश के हाथरस के जिलाधीश प्रवीण कुमार के जयपुर स्थित एक मकान के सामने शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया। वैशालीनगर के वृत्ताधिकारी राय सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रवीण कुमार के मकान के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने कचरा डाल दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि कचरा डालने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा कि इस मकान में किराएदार रहते हैं। वहीं, वैशालीनगर पुलिस थाने के अनुसार उक्त मकान में हाथरस के जिलाधिकारी के माता-पिता रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीसीताराम येचुरीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर