लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: फोम फैक्ट्री में भीषण आग, ढाई घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड करोड़ो का माल खाक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 22, 2018 09:44 IST

Hapur Fire in Foam Factory Updates: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के इंडस्ट्रियलिस्ट इलाके में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई। ये हादसा गुरूवार का है जहां हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र में देर रात फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

Open in App

हापुड़/लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के इंडस्ट्रियलिस्ट इलाके में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई। ये हादसा गुरूवार का है जहां हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र में देर रात फोम बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया। आग की चपेट में आने से करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की  सूचना मिलने के करीब ढाई घंटे बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गैलेक्सी नाम की एक फोम के गद्दे बनाने की फैक्ट्री है जिसमें गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थियों में अचानक आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: मुंबईः 36 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

आग लगने की वजह से फैक्ट्री के कर्मचारियों और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भागे। कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकलकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कर्मचारियों का कहना था कि सूचना देने के करीब ढाई घंटे बाद फायरबिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी भीषण हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: लंदन: होटल में लगी भीषण आग, दमकल की 120 गाड़ियों ने किया घंटों मशक्कत 

बता दें कि इससे पहले लखनऊ स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल, सिप्स और ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने से जानमाल का खासा नुकसान हुआ था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहापुड़भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप