लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी उत्तर प्रदेश सरकार : जल शक्ति मंत्री

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:32 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में बाढ़ से किसानों की जो फसलें बर्बाद हुई हैं उसका सर्वेक्षण कराया जा रहा है और इसका मुआवजा दिया जाएगा। विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दल नेता शाह आलम और उमाशंकर सिंह ने बुधवार को कार्य स्‍थगन प्रस्‍ताव लाकर सदन की कार्यवाही रोकने एवं कर बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की जिसके जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि '' जिनकी फसल बाढ़ से बर्बाद हुई हैं, उसका सर्वेक्षण कराया जा रहा है और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।'' महेंद्र सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान से 25 लाख क्यूसेक पानी अचानक उत्तर प्रदेश की चंबल नदी में छोड़ दिया गया लेकिन राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के चलते न कोई बांध टूटा और न ही कोई घटना हुई। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज तक के इतिहास में बाढ़ बचाव के लिए इतना बेहतर प्रबंधन कभी नहीं किया गया। जल शक्ति मंत्री ने दावा किया कि 2016 (समाजवादी पार्टी की सरकार) में राज्य में 15 लाख हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित हुई थी लेकिन इस वर्ष सिर्फ 12 हजार हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित है। उसके पहले बसपा के उमाशंकर सिंह ने कहा,‘‘ बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई और बहुत से मकान गिर गये। सरयू और गंगा नदी उफान पर हैं और जनहित के इस मामले पर चर्चा बहुत जरूरी है।’’ बसपा सदस्यों की मांग पर बल देते हुए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने जिन किसानों की फसल बबार्द हुई उनको मुआवजा देने की मांग की। चौधरी ने सपा सरकार में बाढ़ पीड़ितों को दिये गये राहत कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा सरकार के राहत कार्यों को नाकाफी बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेशमायावती सर्वसम्मति से एक बार फिर बनी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, CEC में हुआ फैसला

भारतउत्तर प्रदेश: मायावती 27 अगस्त को छठी बार चुनी जाएंगी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव: सभी 10 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया ऐलान, आरक्षण को लेकर पूरे तेवर में दिखीं

भारतHathras Stampede: मायावती ने SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल, हाथरस मामले के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

क्रिकेटMustafizur Rahman On Ms Dhoni: माही के लिए मुस्ताफिजूर रहमान हुए भावुक, पोस्ट में कहा, 'मुझे अवसर देने के लिए माही भाई का बहुत धन्यवाद'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी