लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में अगले तीन घंटों में धूल भरी आंधी-तूफान का अलर्ट, बारिश की संभावना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 08:17 IST

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन घंटो में धूल भरी आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

Open in App

लखनऊ, 18 जून। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन घंटो में धूल भरी आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। लखनऊ स्थित भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि, सुल्‍तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर नगर सहित आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत, 28 घायल

इससे पहले बीते शनिवार को भी मौसम विभाग ने सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच और इनके आसपास के इलाकों में आंधी तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी के कुछ हिस्‍सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी की भी संभावनाएं बन रही हैं। 

यह भी पढ़ें: केरल: भारी बारिश-भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53, कई लापता

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इससे यूपी के कुछ हिस्‍से में लोगों को गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली।

यह भी पढ़ें: पांचवे दिन भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, ‘खतरनाक’ स्तर पर बरकरार प्रदूषण

कुछ इलाकों में आंधी का असर इतना खतरनाक था कि लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस आंधी तूफान के चलते उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में करीब 10 लोगों की मौत जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल