लाइव न्यूज़ :

भगवान राम की 100 मीटर ऊंची मूर्ति के लिए सीएम योगी ने उद्योगपतियों से मांगे 330 करोड़ रुपये

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 30, 2018 12:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर भगवान राम की 100 मीटर ऊंची एक भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाना चाहते हैं।

Open in App

लखनऊ, 30 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर भगवान राम की 100 मीटर ऊंची एक भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कॉर्पोरेट हाउस से 330 करोड़ रुपये सीएसआर करने के लिए कहा है। इसके साथ योगी सरकार चाहती है कि प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों पर होने वाले विकास के लिए 2725 करोड़ रुपये भी कॉर्पोरेट इस फंड से दें। 

योगी सरकार ने प्रदेश में 86 पर्यटन स्थलों का कायाकल्प 2725 करोड़ रुपए से करने का फैसला किया है इसमें वाराणसी और गोरखपुर जैसे 10 मुख्य शहर शामिल हैं। सरकार चाहती है कि इस प्रोजेक्ट में उद्योगपति अपने लाभ का 2 फीसदी सीएसआर लगाए जिसे देना अनिवार्य किया गया है। सरकार के इन 86 पर्यटन स्थलों में अयोध्या में 100 मीटर की भगवान राम की मूर्ति काफी अहम है, जिसके निर्माण की कुल लागत 330 करोड़ रुपए है। 

वहीं नए अयोध्या के विकास योजना के मुताबिक यहां 7डी रामलीला, रामकथा गैलरी, लाइट एंड साउंड शो और म्युजिकल फाउंटेन का भी निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का ऐलान योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल किया था, जिसके ठीक बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि वह सैफई में भगवान कृष्ण की 50 मीटर की मूर्ति बनवाएंगे। 

इसके अलावा इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। जबकि मथुरा में परिक्रमा रूट का भी निर्माण कराने की योजना है साथ ही वाराणसी में पंचकोसी परिक्रमा के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

देखें सुबह की 10 बड़ी खबरें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप