लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 22 वर्षीय पड़ोसी युवक ने दिया अंजाम, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: October 28, 2020 19:10 IST

पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी कस्बे में एक मकान में घुसकर एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने की घटना सोमवार 11 बजे रात की है। पीड़िता के पिता ने इस सिलसिले में मंगलवार को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर मकान के अन्य कमरों में सो रहे परिजन बाहर आये, तो आरोपी युवक भाग गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

चित्रकूटः चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का एक मामला सामने आया है।

पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी कस्बे में एक मकान में घुसकर एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने की घटना सोमवार 11 बजे रात की है। पीड़िता के पिता ने इस सिलसिले में मंगलवार को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

कुमार ने मंगलवार को थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पिछड़े वर्ग की 16 वर्षीय छात्रा सोमवार रात अपने मकान के अंदर बरामदे पर सो रही थी, तभी 22 वर्षीय पड़ोसी युवक अजय भारद्वाज चहारदीवारी फांदकर उसके मकान घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर मकान के अन्य कमरों में सो रहे परिजन बाहर आये, तो आरोपी युवक भाग गया।

कुमार ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे उसके पिता ने आरोपी युवक अजय भारद्वाज (22) के खिलाफ दुष्कर्म (376), जान से मारने की धमकी देने (506) और यौन अपराधाओं से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

मथुरा में बच्ची से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के आरोपी पर रासुका लगा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या कर देने के आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। इस संबंध में मंगलवार की शाम आरोपी के खिलाफ कार्यवाही पत्र पर अमल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 31 अगस्त की रात को आरोपी बनवारी अपने ही गांव की आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था और गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव दूसरे दिन एक गड्ढे में पड़ा मिला था। इस मामले में एक चश्मदीद ने बनवारी को बीती शाम उक्त बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। डॉ.ग्रोवर ने बताया कि यह जानकारी सामने आते ही बनवारी गांव से फरार हो गया। जब कई दिन तक उसका पता ना चल सका तो पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने गांव के निकट के एक गांव में बहन के यहां छुपा हुआ है, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इन समय वह जिला कारागार में बंद है। उन्होंने बताया कि आरोपी बनवारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में संबंधित प्रपत्र को जेल में ही अमल करा दिया गए हैं। 

 

टॅग्स :क्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा