लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ-देश तोड़ने वालों को तोड़ देंगे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 6, 2018 15:38 IST

सीएम योगी ने सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पिछली सरकार को कौशल विकास के बारे में पता ही नहीं था।

Open in App

लखनऊ, 6 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर अपने विरोधियों पर गरजे। देश और राज्य में उत्पात मचाने वाले गुंडो को सीएम योगी ने दो टूक कहा कि, देश तोड़ने वालों को तोड़ देंगे, भारत अखण्ड था, अखण्ड है और अखण्ड ही रहेगा। उन्होंने सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछली सरकारों में संस्थानों की भ्रूण हत्या हुई है। समाज का सबसे बड़ा अंधविश्वास समाजवाद है और पिछली समाजवादी सरकार में पहली बार किसी शख्स की भूख से मौत हुई यह बड़े दुख बात है। कुशीनगर में तीन लोगों की मौत भूख से हुईं थीं।

इसके अलावा उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि, पिछली सरकारों में लोगों की मौत भूख से होती थी। हमारी सरकार ने तीन लाख से ज्यादा राशनकार्ड दुरुस्त करवाएं हैं। उन्होंने समाजवादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, समाजवाद गरीबों को गुलाम बनाता है। 

शिक्षा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। राज्य के प्रतिभावान युवाओं को कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।

राज्य की सुरक्षा को लेकर उन्होंने  कहा, हमारे शासन में अब तक एक भी फर्जी एंकाउंटर नहीं हुआ। यूपी की 22 करोड़ जनता को  सुरक्षा देना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में एटीएस और एसटीएफ बेहतर काम कर रही है।   

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आजमगढ़ के शराबकांड के पीछे कौन था। लखनऊं के आलूकांड के पीछे कौन था। लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे कौन था। इन सभी घटनाओं में सपा से जुड़े लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा, पता नहीं कब समाजवादियों को बुद्धी आएगी। विपक्ष के पास चिल्लाने के अलावा और कोई काम नहीं, वह अंगूर खट्टे होने की स्थिति में है।

उन्होंने कहा, वनतांगिया जैसे गांवो का विकास बंद कर दिया गया था। हमारी सरकार ने इसके लिए दोबारा राजस्व की व्यवस्था की। हमने वन्यगांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया।

उन्होंने कहा कि, त्रिपुरा में हमने लाल झंडे को तोड़ दिया है और प्रदेश में भी लाल टोपी को दोबारा तोड़ देंगे। अब केसरिया का समय है। और तिरंगे में भी सबसे ऊपर केसरिया ही है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल