लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः भतीजे आकाश पर दांव लगाएगी बसपा प्रमुख मायावती!, दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के युवाओं पर फोकस, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 17, 2023 16:41 IST

यूपी 2024ः आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार गई इस योजना को लेकर मायावती को मायावती को भरोसा है कि आकाश युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सफल होगा.

Open in App
ठळक मुद्देआकाश बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. 50 फीसदी यूथ को पार्टी से जोड़ने का दायित्व सौंपा है.बसपा सुप्रीमो से मिले इस दायित्व को पूरा करने के लिए आकाश भी सक्रिय हो गए हैं.

लखनऊः सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नए-नए प्रयोग करने में माहिर बसपा मुखिया मायावती अब अपने भतीजे आकाश के जरिए दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगी. समाज के इन तीन वर्गो के युवाओं को जोड़ने के लिए मायावती ने अपने भतीजे आकाश को ज़िम्मेदारी सौंपी है.

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार गई इस योजना को लेकर मायावती को मायावती को भरोसा है कि आकाश युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सफल होगा. आकाश बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. मायावती ने उन्हे हाल ही में 50 फीसदी यूथ को पार्टी से जोड़ने का दायित्व सौंपा है. बसपा सुप्रीमो से मिले इस दायित्व को पूरा करने के लिए आकाश भी सक्रिय हो गए हैं.

बीते दिनों उन्होंने देश के युवाओं से एक मजबूत देश बनाने और जातीय अत्याचार खत्म करने के लिए बसपा से जुड़ने की अपील की है. आकाश का दावा है, युवा ही बसपा और देश का भविष्य है. आकाश की इस अपील को उनसे राजनीति में सक्रिय होने और पार्टी में अहम जिम्मेदारियों को संभालने का संकेत माना जा रहा है.

अभी आकाश पार्टी में नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में मायावती के फैसलों को पार्टी पदाधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे. अब मायावती ने अपनी रणनीति के तहत गैर यादव अति पिछड़े वर्ग, दलित और मुस्लिम समाज के युवाओं को बसपा से जोड़ने का दायित्व आकाश को सौंपा है. मायावती को पता है कि यदि उनकी देखरेख में आकाश इस दायित्व को पूरा करने से सफल होगा.

बसपा नेताओं के अनुसार, यूपी में गैर-यादव अति पिछड़े वर्ग के मतदाता 35 फीसदी से ज्यादा है. वहीं, सूबे में दलित मतदाताओं की संख्या करीब 22 फीसदी है. इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में करीब 20 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जो अपनी एकतरफा वोटिंग के लिए जानी जाती है. इन तीनों समुदायों के मतदाताओं का कुल प्रतिशत 77 फीसदी के करीब हो जाता है.

अगर कोई भी सियासी दल इन तीनों समुदायों को साध लेता है, तो वो न केवल बीजेपी को टक्कर देगा, बल्कि सत्ता पर उसकी मजबूत पकड़ भी तय है. जातियों के इन आंकड़ों के आधार पर ही मायावती ने आकाश को इन जातियों के 50 फीसदी युवाओं को बसपा से जोड़ने का मिशन सौपा है. अब इन युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए आकाश बसपा के संस्थापक काशीराम की तरह युवाओं के बीच कार्य करेंगे.

और युवाओं को यह बताएंगे कि भाजपा दलित समाज को मिल रहे आरक्षण को खत्म करने की फिराक में है तथा यह पार्टी जानबूझकर ओबीसी आरक्षण को लागू ही नहीं करना चाहती है. आनंद को उम्मीद है कि दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच में उनका यह प्रचार युवाओं को बसपा से जोड़ने में सफल होगा.

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेशबीएसपीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?