लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2019 15:53 IST

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब संगठन में फेरबदल की संभावना है। वैसे भी तीन प्रमुख राज्य के अध्यक्ष मंत्री बन गए हैं। अब चर्चा है कि उनकी जगह पर किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे चंदौली से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दानवे के उत्तराधिकारी के चयन के लिए प्रदेश इकाई की बैठक शीघ्र होने की संभावना है।बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं।

पीएम मोदी सरकार में शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीट जीतकर सबसे आगे है। भाजपा नीत एनडीए को 353 सीट मिली है। 

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब संगठन में फेरबदल की संभावना है। वैसे भी तीन प्रमुख राज्य के अध्यक्ष मंत्री बन गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष। अब चर्चा है कि उनकी जगह पर किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे चंदौली से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बन गए हैं।

उनकी जगह पर नया अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। वैसे भी भाजपा में एक पद का सिद्धांत है। नए पद को लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह का नाम सबसे आगे हैं। बिहार का हाल वहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू-लोजपा में गठबंधन हुआ था।

तीनों ने 40 लोकसभा सीट में से 39 पर कब्जा किया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा को बिहार में भी अध्यक्ष पद की तलाश तेज हो गई है।

महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी बन गए मंत्री

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने के बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के लिए नया चेहरा मिलने की संभावना है ।

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दानवे के उत्तराधिकारी के चयन के लिए प्रदेश इकाई की बैठक शीघ्र होने की संभावना है। सत्तारूढ़ दल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई की कोर कमेटी के परामर्श के आधार पर इस संबंध में कोई निर्णय किया जाएगा।

पहले पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने दीजिए।’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में शामिल किया गया है । शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उत्तर महाराष्ट्र के जालना से फिर से चुने गए दानवे को गुरूवार को मोदी की नयी टीम में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी ।

उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है । वह इससे पहले भी मोदी मंत्रिमंडल में इसी विभाग के राज्य मंत्री रह चुके हैं। दानवे को देवेंद्र फडणवीस के स्थान पर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था जब अक्टूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद फडणवीस को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। 

टॅग्स :मोदी सरकारउत्तर प्रदेशबिहारमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए