लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Assembly: लोहिया ने कहा था-सच्चा समाजवादी वह है, जो संपत्ति और संतति से दूर रहे?, सीएम योगी बोले-महापुरुषों में समाजवादी पार्टी का कोई विश्वास नहीं, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 16:43 IST

Uttar Pradesh Assembly: नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात को दार्शनिक अंदाज में राम मनोहर लोहिया के अनुयायी के रूप में रखने का प्रयास किया, लेकिन वे खुद उसका आचरण कर पाते हैं या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देलोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी वह है, जो संपत्ति और संतति से दूर रहे।आप देख सकते हैं कि वह लोहिया के मूल्यों एवं आदर्शों से कितनी दूर जा चुकी है। आप लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा डॉ. लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन वह उनके मूल्यों और आदर्शों से बहुत दूर जा चुकी है। योगी ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के सामान्य बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का जवाब देते हुए कहा, “मुझे अच्छा लगा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपनी बात को दार्शनिक अंदाज में राम मनोहर लोहिया के अनुयायी के रूप में रखने का प्रयास किया, लेकिन वे खुद उसका आचरण कर पाते हैं या नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उन्हें सुझाव नहीं दे सकता, क्योंकि वह उम्र में काफी बड़े हैं और वैसे भी आज की ये समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन उनके मूल्यों एवं आदर्शों से बहुत दूर जा चुकी है।” योगी ने कहा, “डॉ. लोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी वह है, जो संपत्ति और संतति से दूर रहे।

आपकी पार्टी (सपा) के आचरण से आप देख सकते हैं कि वह लोहिया के मूल्यों एवं आदर्शों से कितनी दूर जा चुकी है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (डॉ. लोहिया) कहा था कि राम, कृष्ण और शंकर जब तक भारत के आदर्श हैं, तब तक भारत का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। भारत की एकात्मकता के आधार इन देव महापुरुषों को जब तक भारत की जनता आदर्श के रूप में मानेगी, तब तक भारत भारत बना रहेगा।” उन्होंने आरोप लगाया, “इन तीनों देव महापुरुषों में समाजवादी पार्टी का कोई विश्वास नहीं है, क्योंकि आप लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने योगी को “प्‍लेटो का संत” कहते हुए भी उनकी सोच को सांप्रदायिक करार दिया था। योगी ने पलटवार करते हुए सवाल किया, “आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, आप बताइए हमारी सोच कहां सांप्रदायिक है। हम तो ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात कर रहे हैं। हमारा तो आदर्श है-सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका सबसे आदर्श उदाहरण है कि जब 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का समापन हुआ, तो उस दिन के आयोजन ने न केवल देश, बल्कि दुनिया के सामने भारत के विकास और विरासत की अनुपम छाप छोड़ी। उन्होंने सवाल किया, “क्‍या उसमें कोई भेदभाव हुआ?

उसमें न तो जाति का भेदभाव, न ही क्षेत्र का भेदभाव, न ही मत और मजहब का भेदभाव था। 100 से अधिक देशों के लोग आए।” मुख्‍यमंत्री ने बताया कि अब तक 93 सदस्यों ने सामान्य बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया, जिसमें सत्ता पक्ष के 59 और नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षी दलों के 34 सदस्य शामिल है। उन्होंने इन सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025Ram Manohar Lohia Instituteसमाजवादी पार्टीलखनऊयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह