लाइव न्यूज़ :

यूपी: सरकारी दस्तावेज में बदला जाएगा बाबासाहब का नाम, भीमराव आंबेडकर में जोड़ा जाएगा 'रामजी'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 29, 2018 14:37 IST

सरकार ने फैसला किया है कि वह सभी सरकारी दस्तावेजों में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का नाम अब डॉक्टर भीम राव रामजी आंबेडकर लिखेगी। 

Open in App

लखनऊ, 29 मार्च। गवर्नर राम नाईक की सिफारिश के बाद सरकार सभी दस्तावेजों में सविंधान निर्माता भीम राव आंबेडकर के नाम के साथ 'रामजी' जोड़ेगी। दरअसल बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ने बाबा साहब के मिडिल नाम को जोड़ने के लिए योगी सरकार अनुशंसा की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि वह सभी सरकारी दस्तावेजों में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का नाम अब डॉक्टर भीम राव रामजी आंबेडकर लिखेगी। 

इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि, राज्यपाल राम नाईक ने इससे पहले सरकार  को कहा था कि उनका नाम गलत लिखा जा रहा है। संविधान की आठवीं अनुसूची की मूल प्रति का जिक्र करते हुए राज्यपाल योगी सरकार से अनुशंसा की कि बाबा साहेब ने अपना नाम डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा है। लिहाजा इसे सही किया जाए। इसे देखते हुए ही अभिलेखों में उनका पूरा नाम लिखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि बीते साल बाबा साहब की जयंती के मौके पर राज्यपाल नाईक ने गलत लिखे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसी तरह लिखा जाना चाहिए जिस प्रकार से वह स्वयं लिखता हो।

इसके बाद उन्होंने कहा था, इस दृष्टि से भारत के संविधान की मूल हिन्दी प्रति के पृष्ठ 254 पर किए गए हस्ताक्षर (भीमराव रामजी आंबेडकर) के अनुसार, बाबा साहब का नाम डॉक्टर ‘भीमराव आंबेडकर’ लिखा जाना उचित होगा न कि डॉक्टर ‘भीम राव अम्बेडकर’। 

टॅग्स :बी आर अंबेडकरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप