लाइव न्यूज़ :

'निवेश के लिए भारत दुनिया की पहली पसंद', USISPF समिट में बोले पीएम मोदी

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2020 21:59 IST

भारत और अमेरिका के रिश्ते को लेकर पीएम ने कहा, 'भारत और अमेरिका की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है। सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के बाद पीएम मोदी ने पिछले साल अमेरिका का दौरा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी गुरुवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर हो रहे शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम ने कहा, 'भारत और अमेरिका की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर हो रहे शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'भारत पहला ऐसा देश था जिसने सबसे पहले मास्क का इस्तेमाल और फेस कवर करने को एक हेल्थ मेज़र की तरह लिया। हमने सबसे पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन चलाए थे।'

भारत और अमेरिका के रिश्ते को लेकर पीएम ने कहा, 'भारत और अमेरिका की दोस्ती लगातार मजबूत होती जा रही है। सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के बाद पीएम मोदी ने पिछले साल अमेरिका का दौरा किया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए थे। यहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया था। ट्रंप ने अहमदाबाद में विशाल जनसमूह को भी संबोधित किया था। वहीं, चीन से जारी तनाव के बीच अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहा है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे कोरोना पीरियड के दौरान लॉकडाउन के समय भारत सरकार का एक ही मकसद था - गरीबों की रक्षा करना। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पूरे विश्व की सबसे बड़ी समर्थन प्रणाली है। इसके तहत लगभग 800 मिलियन लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि 1.3 अरब भारतीयों का एक ही मिशन है 'आत्मनिर्भर भारत'। 'आत्मनिर्भर भारत' लोकल का ग्लोबल में विलय है। यह भारत की ताकत को ग्लोबल फोर्स मल्टिप्लायर के रूप में सुनिश्चित करता है।

 मालूम हो कि यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISP) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत और अमेरिका की साझेदारी के लिए काम करता है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम