लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर फॉलोअर्स का 'अपहरण', सीईओ पराग अग्रवाल पर लगा आरोप !

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2021 10:53 IST

सोशल मीडिया पर #फॉलोवर्स_पर_हमला ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स अपने फॉलोअर्स की संख्या को घटते देख, ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल पर निशाना साध रहे हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देगिरते फॉलोअर्स की संख्या देख यूजर्स के निशान पर ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवालट्विटर की ओर से अभी तक नहीं बताई गई है वजह

नई दिल्ली: सोशल मीडिया ट्विटर पर लोगों के फॉलोअर्स तेजी से घट रहे हैं। भारत में कई ट्विटर यूजर्स ने गुरुवार देर रात प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट के बारे में ट्वीट किया है। खास तौर से, ट्विटर फॉलोअर्स ड्रॉप की संख्या सैकड़ों से लेकर हजारों यूजर्स तक मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर #फॉलोवर्स_पर_हमला ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स अपने फॉलोअर्स की संख्या को घटते देख, ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल पर निशाना साध रहे हैं।  

अभी तक कंपनी ने साफ तौर पर फॉलोअर्स के घटने की वजह नहीं बताई है। लेकिन बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की समस्या रहे बॉट्स से छुटकारा पाने के लिए ट्विटर ऐसे क्लीन-अप एक्सरसाइज करती है। अपने प्लेटफॉर्म से स्पैम को रोकने में मदद करने के लिए कंपनी नियमित रूप से ऐसा करती है।

हालांकि इससे पहले जब ट्विटर पर यूजर्स के फॉलोअर्स कम हुए तब, ट्विटर सपोर्ट ने बताया था कि “आप समय-समय पर कुछ फॉलोवर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। जिन अकाउन्ट्स से हमने उनके पासवर्ड या फोन नंबर की पुष्टि करने के लिए कहा है, वे फॉलोवर काउंट में शामिल नहीं हैं जब तक कि वे पुष्टि नहीं करते हैं कि अकाउंट में दी गई जानकारी सही है। हम स्पैम को रोकने और सभी अकाउन्ट्स को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए नियमित रूप से ऐसा करते हैं।”

टॅग्स :ट्विटरपराग अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?