लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर बोलने लगे अमेरिकी सीनेटर, मोदी सरकार के मंत्री जयशंकर ने दिया ऐसा जवाब कि हो गए चुप, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 19:48 IST

भारत के विदेश मंत्री व तेजतर्रार पूर्व आइएएस अधिकारी एस. जयशंकर ने अमेरिकी सीनेटर को कश्मीर मामले में ऐसा जवाब दिया कि वह चुप हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्शन 370 से जुड़े फैसले लिए जाने के बाद वैश्विक मंचों पर कई बार कश्मीर से जुड़ा मसला उठाया गया है।अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि लोकतंत्र को ठीक से चलाने के लिए कश्मीर समस्या का निदान होना जरूरी है।

म्यूनिख कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कश्मीर को लेकर संविधान की सेक्शन 370 समाप्त करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इस दौरान मंच पर भारत के विदेश मंत्री व तेजतर्रार पूर्व आइएएस अधिकारी एस. जयशंकर मौजूद थे। जयशंकर ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि अमेरिकी सीनेटर चुप हो गए। 

क्या है मामलादरअसल, सेक्शन 370 से जुड़े फैसले लिए जाने के बाद वैश्विक मंचों पर कई बार कश्मीर से जुड़ा मसला उठाया गया है। लेकिन, इसबार यह मसला म्यूनिख सिक्यॉरिटी कॉन्फ्रेंस में उठाया गया, जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी हाजिरजवाबी से सवाल पूछने वाले का मुंह बंद कर दिया।

 

पैनल चर्चा के दौरान कश्मीर मसले का उल्लेख करते हुए अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि लोकतंत्र को ठीक से चलाने का यह तरीका होगा कि कश्मीर समस्या का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से किया जाए।

 

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ये कहा

रिपब्लिकन नेता लिंडसे ग्राहम ने आगे कहा, 'भारत आगे बढ़ रहा है, आपके पास वैसी ही समस्याएं हैं जैसी कि हमारे देश में , आपने लोकतांत्रिक तरीका अपनाया। लेकिन कश्मीर का जब मसला आता है, मुझे नहीं पता यह कैसे खत्म होगा, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि दो लोकतांत्रिक देश इसे अलग तरीके से समाप्त करेंगे। 

अगर आपने यह अवधारणा साबित कर दिया, मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र को चलाने का सही तरीका होगा।' इस बिन मांगी सलाह पर विदेश मंत्री जयशंकर ने बिना समय गंवाए जवाब दिया, 'चिंता न करें, सीनेटर। एक लोकतंत्र ऐसा करेगा, और आपको पता है कि वह कौन है।

सीनेटर को जयशंकर ने ये कहा

राष्ट्रवाद के सवाल पर जयशंकर ने कहा, “इस पर कोई सवाल ही नहीं उठता है कि दुनिया में राष्ट्रवाद का बोलबाला है। अमेरिका, चीन समेत दुनिया के कई देशों का इस पर जोर है। जाहिर है कि बड़े स्तर पर राष्ट्रवाद को स्वीकृति मिली है।” म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 14 से 16 फरवरी तक चल रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजयशंकरइंडियाधारा ३७०जम्मू कश्मीरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला