लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा, ‘क्लिंटन थाली’, ‘ओबामा थाली’ के बाद ‘ट्रंप थाली’, आईटीसी मौर्य के रेस्त्रां बुखारा का खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 18:30 IST

पिछले 41 साल से इस रेस्त्रां के पकवानों की सूची में बदलाव नहीं हुआ है। अपने पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह ट्रंप इस रेस्त्रां में आएंगे और उन्हें उनके जायके के अनुरूप ‘ट्रंप थाली’ परोसी जाएगी। होटल ने यह नहीं बताया है कि उसने ट्रंप के लिए किस तरह के इंतजाम किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबराक ओबामा ने 2010 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में दो बार भारत की यात्रा की।ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल हैं।

आईटीसी मौर्य के रेस्त्रां बुखारा का खाना ट्रंप को उनकी भारत की पहली यात्रा के दौरान परोसा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि बुखारा रेस्त्रां में इससे पहले भी कई राष्ट्राध्यक्ष आ चुके हैं, जिनमें अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपति भी शामिल हैं।

पिछले 41 साल से इस रेस्त्रां के पकवानों की सूची में बदलाव नहीं हुआ है। अपने पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह ट्रंप इस रेस्त्रां में आएंगे और उन्हें उनके जायके के अनुरूप ‘ट्रंप थाली’ परोसी जाएगी। होटल ने यह नहीं बताया है कि उसने ट्रंप के लिए किस तरह के इंतजाम किए हैं।

बराक ओबामा ने 2010 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में दो बार भारत की यात्रा की और उन्हें ‘ओबामा थाली’ परोसी गई। इसके बाद यह व्यंजन का हिस्सा हो गया और अतिथियों के बीच लोकप्रिय है। ओबामा थाली में तंदूरी झींगा, मछली टिक्का, मुर्ग बोटी बुखारा और कबाब शामिल हैं।

वहीं बिल क्लिंटन भी राष्ट्रपति के रूप में बुखारा के खानों का लुत्फ लिया था। उस समय भी ‘क्लिंटन थाली’ परोसी गई थी। बुखारा के व्यंजन में ज्यादातर खाने तंदूर में पकाए जाते हैं। इनमें कई तरह के कबाब, यहां की पहचान बनी दाल बुखारा और खस्ता रोटी एवं भरवां कुलचा शामिल हैं। ट्रंप को यहां एप्रन के साथ एम एफ हुसैन की पेंटिंग उपहार में दी जाएगी। 

टॅग्स :दिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया