लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं, जून में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलेंगे दोनों

By भाषा | Updated: May 25, 2019 13:19 IST

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मोदी को फोन करके बधाई दी। एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘(दोनों) नेता ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। वहां अमेरिका, भारत और जापान एक स्वतंत्र एवं खुले भारत-प्रशांत के लिए अपनी साझा दृष्टि पर काम के लिए एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।’’ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अपने देश की ओर से, अपनी ओर से और हर व्यक्ति की ओर से बधाई दी। उन्होंने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलने पर सहमत हुए हैं।

दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और पिछले दो साल की उपलब्धियों पर और अधिक काम करने का इरादा जाहिर किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मोदी को फोन करके बधाई दी।

एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘(दोनों) नेता ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। वहां अमेरिका, भारत और जापान एक स्वतंत्र एवं खुले भारत-प्रशांत के लिए अपनी साझा दृष्टि पर काम के लिए एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।’’ जी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को होगा।

बाद में जापान की यात्रा पर जाने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अपने देश की ओर से, अपनी ओर से और हर व्यक्ति की ओर से बधाई दी।

उन्होंने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। वह मेरे दोस्त हैं। भारत से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं।’’ राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में एक ट्वीट भी किया और मोदी को ‘‘महान व्यक्ति एवं भारत के लोगों का नेता’’ कहकर उनकी तारीफ की। ट्रंप ने कहा, ‘‘अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, जिसमें मैंने उनकी भव्य राजनीतिक जीत पर उन्हें बधाई दी।

वह महान व्यक्ति और भारत के लोगों के नेता हैं - वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास वह (मोदी) हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावडोनाल्ड ट्रंपजापाननरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया