लाइव न्यूज़ :

‘सिटी ऑफ लव’ आगरा में डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे, ‘मयूर’, ‘राई लोक’, ‘धोबिया लोक’, ‘बरमसिया नृत्य’ प्रस्तुत

By भाषा | Updated: February 24, 2020 17:43 IST

हवाई अड्डे पर अमेरिकी नेता का भव्य स्वागत किया गया, सैकड़ों कलाकारों ने ट्रम्प के स्वागत में उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरबेस पर ट्रम्प की अगवानी की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विशाल ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे।भारी सुरक्षा तैनाती के बीच ट्रम्प के स्वागत के लिए पूरे आगरा शहर को सजा दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प सोमवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंच गए।

हवाई अड्डे पर अमेरिकी नेता का भव्य स्वागत किया गया, सैकड़ों कलाकारों ने ट्रम्प के स्वागत में उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरबेस पर ट्रम्प की अगवानी की।

वह अहमदाबाद में मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विशाल ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे। यहां लगे एक विशालकाय होर्डिंग में ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिए गए एक स्वागत संदेश में लिखा हुआ है- ‘सिटी ऑफ लव’ आगरा में भारत के सबसे अच्छे दोस्त का भव्य स्वागत।’

ट्रम्प के एयरबेस पहुंचने पर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 250 से अधिक कलाकारों ने ढोल, नगाड़े और मृदंग की मधुर ध्वनियों के बीच ‘मयूर नृत्य’, ‘राई लोक नृत्य’, ‘धोबिया लोक नृत्य’, ‘बरमसिया’ 'नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे यहां उत्सव का माहौल बन गया। भारी सुरक्षा तैनाती के बीच ट्रम्प के स्वागत के लिए पूरे आगरा शहर को सजा दिया गया है।

उनके काफिले के करीब 13 किलोमीटर लंबे रास्ते में बड़े पैमाने पर बधाई संदेश वाले होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि प्रमुख सड़क को अमेरिका और भारत के झंडों से सजाया गया है। मार्ग के साथ, 21 नामित क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कलाकार कृष्ण लीला जैसे ब्रज, अवध और अन्य क्षेत्रों के नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे।

ट्रम्प का स्वागत करने के लिए 15,000 से अधिक स्कूली छात्र काफिले के मार्ग पर सड़कों के किनारे अमेरिका और भारत के झंडे पकड़े हुए कतार में खड़े थे। सड़क किनारे लगे एक विशाल होर्डिंग में ट्रम्प और मोदी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है- ‘नमस्ते ट्रम्प: विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मुलाकात’। 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपनरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो