लाइव न्यूज़ :

यूएस-ईरान तनावः कई देशों ने कहा- इराक और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से नहीं गुजरे, भारत ने कहा- एयरलाइंस कंपनियां सतर्कता बरतें

By भाषा | Updated: January 8, 2020 18:16 IST

यूक्रेन का एक विमान ईरान में तेहरान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 176 लोग सवार थे जिनकी मृत्यु हो गयी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक बुलाकर एयरलाइन्स को इस संबंध में सतर्कता बरतने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विमानन कंपनियों से इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से नहीं गुजरने को कहा है।यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर मिसाइल हमलों के बाद उठाया गया।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को भारतीय एयरलाइन कंपनियों से कहा कि वे ईरान, इराक, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में हवाई क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें।

इसके कुछ घंटे पहले ही यूक्रेन का एक विमान ईरान में तेहरान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 176 लोग सवार थे जिनकी मृत्यु हो गयी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक बुलाकर एयरलाइन्स को इस संबंध में सतर्कता बरतने को कहा गया।

इससे पहले, अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने भी अमेरिकी विमानन कंपनियों से इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से नहीं गुजरने को कहा है। यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर मिसाइल हमलों के बाद उठाया गया।

ईरान के सड़क और परिवहन प्राधिकरण के प्रवक्ता कासिम बिनियाज ने कहा कि बोइंग 737 विमान का एक इंजन उड़ान भरने के तत्काल बाद आग के कारण अटक गया जिसके कारण दुर्घटना हो गयी। इराक में दो अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बुधवार को ईरान के मिसाइल हमलों के कारण पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी करके इराक की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। 

जर्मन विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने बुधवार को कहा कि वह “अगली सूचना मिलने तक” ईरान और इराक के ऊपर हवाई मार्ग से अपने विमान नहीं भेजेगी। यह फैसला ईरान द्वारा इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागने के बाद लिया गया है। लुफ्थांसा के एक प्रवक्ता ने एएफपी से कहा, “हम अगली सूचना मिलने तक ईरान और इराक के ऊपर हवाई मार्ग से अपने विमान नहीं भेजेंगे।”

टॅग्स :मोदी सरकारअमेरिकाईरानइराककासिम सुलेमानीडोनाल्ड ट्रंपएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज